विशाल ददलानी की नाक पर लगी चोट, तस्वीर शेयर कर बोले-मत पूछो वैलेंटाइन डे के बारे,प्यार दर्द देता है

2/14/2021 5:36:03 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. आज वैलेंटाइन के मौके पर सभी अपने-अपने अंदाज में प्यार का इज़हार कर रहे हैं। वहीं सिंगर और म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी ने भी इस खास मौके पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने प्यार में होने वाले दर्द का इज़हार किया है। विशाल का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

PunjabKesari

 

वैलेंटाइन डे के खास मौके पर भी विशाल ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की, जिसमें उनकी नाक पर चोट का निशान दिख रहा है। हालांकि चोट ज्यादा बड़ी नहीं है। इस तस्वीर के साथ सिंगर ने लिखा- 'प्यार दर्द देता है। मत पूछो वैलेंटाइन डे के बारे'। पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा 'मेरे जैसे सिंगल लोग कहते हैं,ग्रीटिंग कार्ड कंपनियों द्वारा मार्केटिंग के लिए बनाए गए दिन की शुभकामनाएं।' 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by VISHAL (@vishaldadlani)

विशाल का ये मजेदार पोस्ट कई फैंस को खूब पसंद आया और वे उन्हें कमेंट कर वैलेंटाइन डे की शुभकामनाएं भी दे रहे हैं। तो वहीं कई फैंस को उनका ऐसा कैप्शन पसंद नहीं आया है।  
गौरतलब है कि विशाल ददलानी एक जाने-माने सिंगर और म्यूजिक कंपोजर हैं। उन्होंने कई फिल्मों के सॉन्ग्स में अपनी आवाज दी है। इसके अलावा वे विशाल टीवी शो इंडियन आइडल में जज के तौर पर नजर आ रहे हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News