ट्रोलिंग के बाद अब विशाल ददलानी ने मांगी माफी, कहा था-''1947 में लता मंगेशकर ने नेहरु जी के लिए गया था ''ऐ मेरे वतन के लोगों''''

1/26/2021 9:41:59 AM

मुंबई: सिंगर-कंपोजर विशाल डडलानी ने हाल ही में 'इंडियन आइडल 2020' के हालिया एपिसोड में लता मंगेशकर द्वारा गाए गाने 'ए मेरे वतन के लोगों' के बारे में गलत जानकारी दी।

PunjabKesari

इसके बाद वह सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुए। हालांकि अब विशाल ददलानी ने माफी मांग ली है।

PunjabKesari

विशाल ददलानी ने माफी मागते हुए ट्वीट कर लिखा-'मैंने 'ए वतन के लोगों' गाने की गलत तारीख बता दी और कहा कि इसे पंडित जवाहर लाल नेहरू के सामने गाया गया था। इससे कुछ लोग नाराज़ हो गए हैं। मैं माफी मांगता हूं।'

PunjabKesari

बता दें कि  एपिसोड में एक कंटेस्टेंट ने लता मंगेशकर के गाने 'ए मेरे वतन के लोगों' गाया, जो विशाल ददलानी और अन्य जजों को पसंद आया। इस गाने के बारे में बताते हुए विशाल ददलानी ने गलत जानकारी दे दी और कहा था कि 'ऐ मेरे वतन के लोगों' गाने को खुद लता मंगेशकर ने 1947 में देश के पहले पीएम जवाहर लाल नेहरू के लिए गाया था। लता मंगेशकर जैसा तो कोई नहीं गा सकता है।

 

यूजर्स ने खूब किया ट्रोल

 

विशाल ददलानी का ये कमेंट विवाद का कारण बन गया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक धड़ा खूब ट्रोल कर रहा है। ट्विटर पर #DadlaniFacts ट्रेंड करने लगा।  लोगों ने उन पर फैक्ट से छेड़छाड़ का आरोप लगाया।

PunjabKesari

 

दिवंगत पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पति स्वराज कौशल ने भी विशाल ददलानी को आड़े हाथों लिया और गलत जानकारी होने पर तंज कसा। उन्होंने ट्वीट कर लिखा-'यह हैं म्यूजिक डायरेक्टर विशाल ददलानी, जिनकी हिस्ट्री, म्यूजिक, दो भारत रत्न और दो दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड विनर्स के बारे में जानकारी बहुत ही खराब है।'

PunjabKesari


बता दें कि  'ए मेरे वतन के लोगों' गाना साल 1962 में कवि प्रदीप ने लिखा था, जिसे सी. रामचंद्र ने कंपोज किया था और लता मंगेशकर ने गाया था। इस गाने को 1962 में चीन के विश्वासघात और युद्ध में मिली हार के बाद भारतीय सैनिकों का मनोबल बढ़ाने के मकसद से बनाया गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News