फिल्म ''पटाखा'' का ट्रेलर हुआ रिलीज, प्रियंका चोपड़ा ने शेयर कर कही ये बात

8/16/2018 12:32:25 PM

मुंबई: बॉलीवुड डायरेक्टर विशाल भारद्वाज की फिल्म 'पटाखा' के हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ है। इस ट्रेलर को प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया और लिखा मुझे विश्वास नहीं होता कि यह दो सगी बहनों की कहानी है। मैं इनसे मिलना चाहती हूं। विशाल भारद्वाज की फिल्म 'पटाखा' एंटरटेनमेंट का अच्छा डोज है। बीते दिनों फिल्म के कई पोस्ट रिलीज किए गए थे। 

 

 

 


यह दो बहनों की कहानी है जो हरदम झगड़ा करती रहती हैं। बड़की और छुटकी के रूप में सान्या मल्होत्रा और राधिका मदन की परफॉर्मेंस जबरदस्त है। कहानी राजस्थान के एक छोटे से गांव की है। बड़की और छुटकी हमेशा एक-दूसरे से झगड़ा करती हैं, गालियां देती हैं और एक-दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहाती हैं। लेकिन जब इनमें से एक की शादी तय हो जाती है जब ये एक हो जाती हैं। 


सान्या और राधिका के अलावा फिल्म में सुनील ग्रोवर और विजय राज भी हैं। यह मशहूर लेखक चरण सिंह की एक लघु कहानी पर आधारित है। 'पटाखा' 28 सिंतबर को को रिलीज हो रही है। 

Neha