पति विराट संग SWAG लुक में दिखी अनुष्का, खिलखिलाते हुए दिया पोज

1/29/2019 10:56:16 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली के साथ सोशल मीडिया पर अक्सर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। दोनों की तस्वीरें देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। हाल ही में विराट ने इंस्टा पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वह पत्नी अनुष्का संग प्राइवेट जेट के सामने खड़े है। इस दौरान दोनों ही बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रहे है। जहां विराट अॉल ब्लैक लुक मे हैंडसम लग रहे थे, वही दूसरी तरफ अनुष्का ने व्हाइट टी-शर्ट और रिप्पड जीन्स पहनी हुए थी। 

 

 

बता दें कि अनुष्का पति विराट संग टाइम स्पेंड करने का मौका निकाल ही लेती है। चाहे तब टीम इंडिया मैच खेलने के लिए फौरन ही क्यों न जाए अनुष्का अपने पति के साथ जरूर जाती है। वैसे विरुष्का इन दिनों वेकेशन एंजॉय कर रहे है। 

 

Konika