विराट कोहली के कंधे पर दिखे बेटी वामिका के कपड़े, क्रिकेटर के ‘डैडू कूल’ अवतार से फैंस हुए इम्प्रेस

4/25/2021 2:45:36 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहनी इन दिनों पैरेंटहुड लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं।दोनों अपनी बेटी के साथ ज्यादा से ज्यादा टाइम स्पेंड करते हैं। हाल ही में अनुष्का और विराट की एक नई तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर को क्रिकेटर संजय पहल ने शेयर किया।

तस्वीर में अनुष्का ने येलो कलर की ड्रेस में स्टाइलिश दिख रही है। वहीं विराट  कैजुअल लुक में दिख रहे हैं।

सामने आई इस तस्वीर में जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा वो है विराट के कंधों पर वामिका के कपड़े।

दरअसल, विराट के धे पर वामिका के कपड़े रखे हैं। फैंस इस फोटो को शेयर करते हुए कह रहा हैं कि विराट अपने पापा की जिम्मेदारी अच्छे से निभा रहे हैं। 

 

इससे पहले अनुष्का शर्मा ने भी अपनी एक मिरर सेल्फी शेयर की थी जिसमें उन्होंने अपने कंधे पर बेटी के कपड़े रखे थे। इस तस्वीर को शेयर कर अनुष्का ने लिखा था-फिलहाल यही मेरे फेवरेट एसेसरीज हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by IPL (@iplt20)


बेटी के नाम की हाफ सेंचुरी 

इससे पहले विराट का एक वीडियो वायरल हुआ था जो राजस्‍थान के खिलाफ आरसीबी के मैच का था। विराट ने  अपनी नाबाद 72 रन की पारी के दौरान आईपीएल इतिहास में अपने 6000 रन पूरे किए थे। इस दौरान विराट ने अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद पवेलियन की ओर इशारा करते हुए किस किया और साथ ही गोदी में वामिका को खिलाने का इशारा भी किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

बता दें कि अनुष्का और विराट ने 11 जनवरी को बेटी वामिका का वेलकेम किया है। विरुष्का की बेटी के जन्म के बाद से फैंस उनकी लाडली की झलक देखने को बेताब है। वैसे तो विरुष्का ने बेटी संग कई तस्वीरें शेयर की है लेकिन इनमें उनका चेहरा नहीं दिख रहा है। 

 

Content Writer

Smita Sharma