Its Shooting Time: पीच सूट में खूबसूरत दिखीं अनुष्का तो सरदार जी लुक में खूब जचे विराट, देखें 'विरुष्का' की ये तस्वीरें

2/23/2022 2:04:31 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली बी-टाउन के पावर कपल्स में से हैं। विराट और अनुष्का अक्सर फैंस को कपल्स गोल्स देते रहते हैं। दोनों कई ऐड शूट्स के लिए स्क्रीन शेयर कर चुके हैं।

हाल ही में एक बार फिर विरुष्का नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। बुधवार को ही इस कपल को शूटिंग करते देखा गया, जिसकी तस्वीरे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

इस दौरान विराट के लुक ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि विराट व्हाइट शर्ट, लाइट ब्राउन पैंट में हमेशा की तरह हैंडसम दिख रहे हैं।

इस दौरान विराट ने ब्लू कलर की पगड़ी बांध रखी है। विराट का ये सरदार जी वाला अवतार फैंस को काफी पंसद आ रहा है। वहीं अनुष्का की बात करें तो वह पीच कलर के सूट में बेहद प्यारी लग रही हैं। 

अनुष्का शर्मा ने साल 11 दिसबंर 2017 में इटली में विराट कोहली संग सात फेरे लिए थे। साल 2021 में 11 जनवरी को कपल के घर नन्हीं परी किलकारी गूंजी, जिसका नान वामिका रखा है। 

Content Writer

Smita Sharma