''''अनुष्का या विराट'' दोनों में से किसकी तरह दिखती हैं वामिका'' क्रिकेटर की बहन भावना कोहली ने दिया ये जवाब

6/12/2021 2:34:15 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली  पावरफुल कपल में से एक हैं। यह कपल इसी साल जनवरी में एक प्यारी सी बेटी का पेरेंट्स बना है। विरुष्का की लाडली का नाम वामिका है। फैंस अनुष्काऔर विराट की बेटी वामिका की एक झलक देखने के लिए फैन्स कब से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यही नहीं बीते दिनों जब अनुष्का मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं तो उन्होंने अपने हाथों से वामिका का चेहरा ढक रखा था।

हालांकि इस दौरान नन्हीं वामिका की झलक दिखीं थी, जिसे देख लग रहा था वह विराट की काॅर्बन काफी है। वहीं हाल ही में विराट कोहली की बहन भावना ने बताया वामिका किस की तरह दिखती हैं।

 

दरअसल,  विराट कोहली की बहन भावना कोहली ढींगरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट 'आस्क मी एनीथिंग' लाइव सेशन रखा। इस दौरान विराट और अनुष्का के फैंस ने कपल और उनकी बेटी से जुड़ा कई दिलचस्प सवाल पूछा। एक यूजर ने पूछा- 'क्या आप वामिका से मिली हैं? वो अनुष्का या विराट किसकी तरह ज्यादा दिखती है?' इसके जवाब में भावना लिखती हैं-'हां मैं मिली हूं। वह एक एंजेल हैं।'

बता दें कि विराट ने हाल ही में बताया था किउन्होंने अपनी बेटी वामिका को सोशल मीडिया से दूर रखा है। विराट ने कहा- हमने अपनी बेटी को तब तक सोशल मीडिया से दूर रखने का फैसला किया जब तक उसको इसकी समझ नहीं हो जाती है।'

बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा 11 जनवरी को अपनी पहली बच्ची के पैरंट्स बने हैं।  वामिका से साफ है कि यह नाम विराट के नाम के शुरुआती अक्षर 'व' और अनुष्‍का के नाम के आखिरी अक्षर 'क' को जोड़कर रखा गया है।
 

Content Writer

Smita Sharma