'मेरी दुनिया' विराट कोहली ने लेडीलव पर लुटाया प्यार,सूरज की रोशनी में अनुष्का ने दिखाया चेहरे का ग्लो

9/3/2022 8:25:54 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का कोहली और उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली टिलसेन टाउन के चर्चित कपल्स में से एक हैं। दोनों कभी भी एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार करने से नहीं कतराते। विराट कई बार पब्लिकली लेडी लव अनुष्का के प्रति अपने प्यार का इजहार कर चुके हैं। शुक्रवार (2 सितंबर) को विराट ने एक बार फिर लेडीलव के लिए अपना प्यार जाहिर किया।

विराट अपने इंस्टाग्राम पर अनुष्का की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की जिसमें वह ब्लैक टॉप में नजर आ रही हैं। तस्वीर में अनुष्का का आधा चेहरा बालों से ढका हुआ है लेकिन पीछे से आ रही सूरज की रोशनी में उनके चेहरे का ग्लो साफ नजर आ रहा है।

इस तस्वीर को शेयर कर विराट ने 'माय' लिखा है। इसके साथ ही एक पृथ्वी और दिल का इमोजी ड्रॉप की है जिसका मतलब है मेरी दुनिया। फैंस इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं।

पर्सनल लाइफ की बात करें तो विराट और अनुष्का ने साल 2017 में इटली के टस्कनी में एक इंटीमेट शादी रचाई थी। दोनों ने शादी से पहले एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था। कपल ने 11 जनवरी 2021 को अपने जीवन में बेटी वामिका कोहली का स्वागत किया था। अब कपल अपनी हैप्पी मैरिड लाइफ को एंजॉय कर रहा है। 

काम की बात करें तो अनुष्का शर्मा लंबे समय के बाद फिल्म 'चकड़ा एक्सप्रेस' से बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी। इस फिल्म के लिए वह कड़ी मेहनत कर रही हैं। 'चकड़ा एक्सप्रेस' भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान झूलन गोस्वामी की बायोपिक है। फिल्म 2 फरवरी 2023 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। 

Content Writer

Smita Sharma