अगर तुम साथ हो... विराट ने शेयर की पत्नी अनुष्का संग नदी किनारे चिल करते की तस्वीर,एक्ट्रेस के कमेंट ने खींचा सबका ध्यान

11/29/2021 10:35:21 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली बी-टाउन से क्यूट एंड हाॅट कपल्स में से हैं।  अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अक्सर एक दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार करते हैं।

चाहे वह अपने सोशल मीडिया हैंडल हो या फिर इंटरव्यू दोनों ने हमेशा एक-दूसरे के बारे में प्यार और कृतज्ञता के साथ बात की है। इसी बीच विराट ने अपने लेडी लव के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

 

तस्वीर में अनुष्का और विराट पहाड़ों के बीच नदी किनारे चिल करते दिख रहे हैं।  इस तस्वीर में दोनो पीठ किए हुए बैठे हैं। दोनों का चेहरा नहीं दिख रहा है और फोटो थोड़ी दूर से क्लिक की गई है। इस प्यारी सी तस्वीर के साथ विराट ने एक प्यारा सा कैप्शन दिया। विराट ने लिखा- 'अगर तुम मेरी तरफ हो तो मैं किसी भी जगह पर घर पर ही हूं।' इसके साथ उन्होंने हार्ट वाली इमोजी बनाई है। 


इस पर अनुष्का शर्मा के मजेदार रिप्लाई किया है। अनुष्का ने कमेंट करते हुआ लिखा-'ये अच्छी बात है क्योंकि तुम घर पर कम ही रहते हो।' 

 ये पहला मौका नहीं है जब दोनों ने एक दूसरे के साथ रोमांटिक फोटो शेयर किया हो। इससे पहले भी विराट और अनुष्का सोशल मीडिया पर एक दूसरे के लिए पोस्ट लिखते देखे गए हैं। इस तस्वीर को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं।



अनुष्का शर्मा ने 2017, 11 दिसंबर को विराट कोहली संग इटली में सात फेरे लिए थे। विराट अनुष्का ने 11 जनवरी 2021 को एक प्यारी सी बेटी का वेलकेम किया जिसका नाम वामिका रखा। कपल अक्सर लाडली की तस्वीरें शेयर करता रहता है हालांकि उन फोटोज में सभी भी उन्होंने बेटी का चेहरा नहीं दिखाया।  दरअसल, वह अपनी बेटी को सुर्खियों से दूर ही रखना चाहते हैं। 

Content Writer

Smita Sharma