पति विराट के साथ कार के अंदर कोजी हुईं अनुष्का, यूजर्स ने किए कई फनी कमेंट

7/20/2018 3:29:16 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों पति विराट के साथ इंग्लैंड में हैं। दरअसल, विराट वहां मैच खेलने गए हैं और अनुष्का उनके साथ समय बिताने के लिए वहां गई हैं। इंग्लैंड में मैच के बाद दोनों को जब भी मौका मिला, वे साथ में घूमते नजर आए।

 

 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on

 

हाल ही में विराट और अनुष्का की एक तस्वीर सामने आई है। तस्वीर में दोनों कार में बैठे हैं और अनुष्का अपने पति के साथ कोजी होती नजर आ रही हैं। गॉगल लगाए अनुष्का और विराट काफी स्टाइलिश लग रहे हैं। इस तस्वीर को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। तस्वीर पर यूजर्स कई फनी कमेंट भी कर रहे हैं।

 

 

इससे पहले अनुष्का का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह विराट को क्रिकेट मैदान पर चियर करते हुए फ्लाइंग किस दे रही थीं। अनुष्का की फिल्मों की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'जीरो' और 'सुई धागा' में नजर आएंगी। दोनों फिल्मों की शूटिंग उन्होंने हाल ही में पूरी की है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari


Recommended News

Related News