विराट ने बांधे अनुष्का की तारीफों के पुल, बोले- मैं आज जो भी हूं उसी की वजह से हूं

8/5/2021 3:56:16 PM

मुंबई. एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं। विराट और अनुष्का एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं। हाल ही में विराट ने इंग्लैंड टेस्ट से पहले दिनेश कार्तिक को दिए इंटरव्यू में अनुष्का की तारीफ की है और कहा कि 'जिंदगी में आज जो कुछ भी हूं उसका पूरा श्रेय मेरी पत्नी अनुष्का शर्मा को जाता है।'


दिनेश ने विराट से अनुष्का के साथ पहली मुलाकात के बारे में पूछा। दिनेश ने शैंपू-ब्रांड के एड का जिक्र भी किया, जिसमें अनुष्का और विराट पहली बार मिले थे। दिनेश ने पूछा क्या पहली मुलाकात में आपके सुनाए हुए जोक्स अनुष्का को बुरे लगे थे। मैंने उस समय अनुष्का को जोक सुनाया था,जिस तरह से अनुष्का ने रिएक्ट किया था। दोनों एक-दूसरे से कनेक्ट हो गए थे। विराट ने अनुष्का की तारीफ की और कहा कि वह आज जो भी हैं उसकी वजह से ही हूं। अनुष्का ने ही मुझे एक व्यक्ति के रूप में बनाया है।

बता दें इंग्लैंड के इस दौरे पर विराट के साथ अनुष्का और 6 महीने की बेटी वामिका भी हैं। अनुष्का इंग्लैंड में मस्ती करते हुए तस्वीरें शेयर करती रहती है। विराट और अनुष्का ने 2017 में शादी की थी। कपल ने 2021 में बेटी वामिका का स्वागत किया था। 

Content Writer

Parminder Kaur