Anushka-Virat Anniversary: विराट ने नहीं किया कभी अनुष्का को प्रपोज, ऐसे बनी बात

12/11/2022 1:50:00 PM

नई दिल्ली। भारत की सबसे चर्चित जोड़ियों में शुमार विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी खूब चर्चा में रही थी। उनकी शादी किसी परियों की कहानी से कम नहीं थी। दोनों शादी के जोड़े में खूब जच रहे थे। वहीं आज यब खूबसूरत जोड़ा शादी की पांचवी सालगिरह मना रहा है। दोनों ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी रचाई थी। शादी में सिर्फ परिवार वाले और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। फिर बाद में कपल ने दिल्ली और मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन दिया, जहां बॉलीवुड के तमाम हस्तियां पहुंची थी।

 

विराट ने नहीं किया कभी अनुष्का को प्रपोज
विराट और अनुष्का फैंस के वेफरेट कपल हैं। एक दूसरे पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ते। सोशल मीडिया पर भी दोनों की तस्वीरें खूब वायरल होती हैं। वहीं उनके फैंस इस बात से अनजान है कि विराट ने कभी अनुष्का को प्रपोज नहीं किया। जी हां, इस बात का खुलासा खुद क्रिकेटर ने एक शो के दौरान किया था। फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी सुनील छेत्री के साथ बातचीत के दौरान विराट ने कहा था कि जब आप किसी के साथ प्यार में होते हैं तो हर दिन खास होता है। हर दिन वेलेंटाइन डे जैसा हो सकता है। मैं और अनुष्का ये शुरुआत से ही जानते थे कि हम शादी करने वाले हैं तो हमें कभी एक-दूसरे को प्रपोज करने की जरूरत नही पड़ी। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

 

वहीं एक बार अपनी मैर‍िड लाइफ के बारे में बात करते हुए बताया कि 'जिस दिन से मैं अनुष्का से मिला हूं मेरी लाइफ पूरी तरह से बदल गई है। मैं पहले लाइफ में इतना प्रैक्ट‍िकल नहीं था। मैंने अनुष्का से बहुत सारी चीजें सीखी है।हम दोनों अपने काम में काफी व्यस्त रहते हैं लेकिन हमें जब भी समय मिलता है तो घर पर साथ में वक्त गुजारते हैं। हालांकि लोग कई बार सोचते हैं कि हम दोनों कैसे वक्त ब‍िताते हैं तो सच कहूं हम भी एक आम इंसान की तरह समय ब‍िताते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Deepender Thakur


Recommended News

Related News