श्रीलंका में अनुष्का के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आए विराट, देखें तस्वीरें

8/21/2017 6:17:49 PM

मुंबई: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ धमाकेदार जीत हासिल की है। अब वह अपनी गर्लफ्रैंड अनुष्का के साथ श्रीलंका गए हुए हैं। 

हाल ही में इन दोनों की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें वह पौधा लगाते नजर आ रहे हैं। विराट और अनुष्का ने यहां मिलकर एक पौधा लगाया और पर्यावरण को संभालने का संदेश भी दिया। इस मौके पर दोनों का गहरा प्यार भी देखने को मिला। जब अनुष्का पौधे को पानी दे रही थी विराट भी साथ आकर उनकी मदद करने लगे। अनुष्का ने इस दौरान ब्लैक कलर की टी-शर्ट और पैंट पहनी थी तो वहीं दूसरी तरफ विराट भी सिंपल टी-शर्ट और ट्राउजर पहने नजर आए।

बता दें कि विराट और अनुष्का के फैन लंबे समय से दोनों को साथ देखना चाह रहे थे।ऐसे में यह तस्वीरें सामने आई जिसके बाद दोनों के फैन्स खुश हो गए।