जीत के जश्न में डूबे थे विराट, पत्नी अनुष्का ने ग्राउंड में जाकर यूं लगाया गले

1/7/2019 4:19:38 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों पति विराट कोहली और भारतीय क्रिकेट टीम का उत्साह बढ़ाने ऑस्ट्रेलिया में मौजूद हैं। वहीं अब विराट की टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर टेस्ट सीरीज की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है।  

इस जीत के जश्न में विराट संग उनकी पत्नी अनुष्का भी काफी खुश नजर आईं। दरअसल, जिस समय पूरी टीम इंडिया ग्राउंड पर जीत सेलिब्रेट कर रही थी, उसी दौरान अनुष्का भी मैदान में पहुंच गई और पति विराट को गले से लगा लिया। अनुष्का के विराट को गले लगाते ही उनकी ये तस्वीरें वायरल हो गई हैं। इन तस्वीरों से लगता है कि यह जीत अनुष्का के लिए भी बहुत जरूरी थी, क्योंकि कई बार मैदान में अनुष्का रहती थीं और टीम इंडिया हार जाती थी। जिसकी वजह से वह कई बार ट्रोल भी हुई थीं। हालांकि, पति विराट उन्हें हमेशा अपनी लकी चार्म बताते रहे हैं। 

जानकारी के लिए बता दें कि अनुष्का हर मैच के दौरान विराट और टीम इंडिया को चीयर करती नजर आईं थीं।

सिडनी में सेलिब्रेट किया न्यू ईयर

पिछले ही महीने अनुष्का और विराट ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी पहली वेडिंग ऐनिवर्सिरी मनाई थी। दोनों ने सिडनी में न्यू ईयर सेलिब्रेट किया था और विराट ने इसकी तस्वीरें भी शेयर की थीं। 

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का की फिल्म जीरो 21 दिसंबर 2018 को रिलीज हुई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।

इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और कैटरीना कैफ अहम किरदार में दिखेंगे। 

 

 

Neha