''भगवान का शुक्र है तुमने जन्म लिया नहीं तो मैं तुम्हारे बिना क्या करता'' बर्थडे पर खास पोस्ट शेयर कर विराट ने पत्नी अनुष्का पर लुटाया प्यार

5/2/2022 10:08:43 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने 1 मई को अपना 34वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास दिन को अनुष्का ने पति विराट कोहली से साथ मनाया। दरअसल, अनुष्का इस वक्त विराट कोहली के साथ बायो-बबल में हैं और रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु के कैंप में ही हैं।

PunjabKesari

ऐसे में अनुष्का का बर्थडे भी आरसीबी के स्टार खिलाड़ियों के साथ सेलिब्रेट किया गया। पत्नी के बर्थडे पर विराट ने ग्रैंड पार्टी दी और उन्हें बेहद खास अंदाज में विश किया।

PunjabKesari

विराट ने पत्नी अनुष्का के साथ बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में दोंनों साथ में खड़े नजर आ रहे हैं। तस्वीर से ज्यादा स्पेशल तो इसके साथ लिखा गया कैप्शन है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

 

विराट ने लिखा-'भगवान का शुक्र है कि तुमने जन्म लिया। मुझे नहीं पता कि मैं तुम्हारे बिना क्या करताय़ तुम बहुत खूबसूरत हो अंदर से भी और बाहर से भी। शानदार दोपहर बिताना अपने सबसे खास लोगों के साथ।'

PunjabKesari

पति विराट के इस पोस्ट पर अनुष्का ने भी रिएक्ट किया।उन्होंने विराट के इस पोस्ट को चीजी बताया। उन्होंने लिखा-'मेरा दिल और मेरे शब्द चुरा लिए.. ये बहुत चीजी है।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)


गौरतलब है कि लंबे समय के डेटिंग के बाद विराट और अनुष्का ने साल 2017 में गुपचुप तरीके से इटली में शादी की थी। शादी के करीब 3 साल बाद यानी 11 जनवरी 2021 को कपल ने अपने घर में एक बेटी का स्वागत किया, जिसका नाम वामिका कोहली है। काम की बात करें तो अनुष्का शर्मा 'चकदा एक्सप्रेस' में दिखेंगी। ये क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की भूमिका निभाएंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News