कोहली को मिले खेल रत्न पुरस्कार की तस्वीरों में अनुष्का का दिखा अलग अंदाज

9/26/2018 11:39:05 PM

मुंबईः राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में खेलों में विशेष योगदान देने वाले खिलाड़ियों को देश के सर्वोच्च खेल सम्मान-राजीव गांधी खेल रत्न, अर्जुन पुरस्कार और कोचों को द्रोणाचार्य पुरस्कार से नवाजा।

इस समारोह में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और मीराबाई चानू को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कोहली और चानू को पदक और प्रशस्ति पत्र सहित 7.5 लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया। 

बता दें इस दौरान अनुष्का शर्मा अपने अलग अदांज में नजर आई। वह अपने साधारण मेकअप में भी काफी खूबसूरत दिख रही थी। तस्वीरों में ऐसा लग रहा है जैसे अनुष्का अपने पति विराट को पूरी पूरी स्पोर्ट करने आई हो।

जानकारी के लिए बता दें कि साल 1991-92 में शुरू किए गए इस पुरस्कार को हासिल करने वाले विराट तीसरे भारतीय क्रिकेटर हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर को साल 1996-97 और महेंद्र सिंह धोनी को साल 2007 में राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित किया गया था।

Pawan Insha