Video: पापा को सपोर्ट करने मां अनुष्का संग स्टेडियम पहुंची नन्हीं वामिका,बेटी को देख जीत के बाद ऐसे चिल्लाए विराट कोहली

12/31/2021 11:57:49 AM

मुंबई: साल 2021 का इंडयिन टीम के लिए बेहद खास रहा। जहां शुरुआत में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उसकी धरती पर टेस्ट सीरीज में मात दी, फिर इंग्लैंड में लॉर्ड्स और द ओवल मैदान पर जीत दर्ज कर इतिहास रहा। वहीं साल का अंत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन टेस्ट की जीत के साथ हुआ।

ये पहली बार है जब भारत ने दक्षिण अफ्रीकी टीम को सेंचुरियन पर मात दी। वहीं पापा विराट की इस जीत में शामिल होने के लिए वामिका भी मां अनुष्का संग स्टेडियम पहुंची।

जीत के बाद विराट कोहली जिस तरह से अनुष्का और वामिका को देखकर खुशी में चिल्लाए।

ऐसा करते हुए विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Virushka Empire (@virushka_empire)

 

विराट जब जीतकर मैदान से लौट रहे थे तो वह बेटी और पत्नी की तरफ वेव किया और जोश में तेजी से चिल्लाए।

इससे पहले अनुष्का और वामिता की स्टेडियम से कुछ तस्वीरें सामने आईं थीं। तस्वीरों में वामिका मां की गोद में बैठी नजर आईं थीं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने हर किसी से गुजारिश की है उनकी बेटी के चेहरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर ना की जाएं। ऐसे में वामिका के चेहरे पर ये इमोजी लगाए हैं। 

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली 11 जनवरी को पेरेंट्स बने हैं। वामिका के जन्म को 1 साल पूरे होने वाले हैं, लेकिन अब तक लोगों को विरुष्का की बेटी का चेहरा देखने को नहीं मिला है।


 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma