बेटी वामिका और पति संग कैंची धाम पहुंची अनुष्का शर्मा, विरुष्का ने लिया नीम करौली बाबा का आशीर्वाद

11/18/2022 1:12:36 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा हाल ही में पति विराट कोहली और बेटी वामिका के साथ कुमाऊं पहुंची हैं। अनुष्का शर्मा की बाबा नीम करौली महाराज में काफी श्रद्धा है।

अनुष्का शर्मा ने सितंबर में विराट के शतक के बाद बाबा नीब करौरी की तस्वीर शेयर की थी।

उन्होंने लिखा था- 'यू डोंट हैव जव चेंज एनी बडी, यू जस्ट हैव टू लव देम' यानी 'आपको किसी को बदलने की जरूरत नहीं है, आपको बस उनसे प्यार करना है।' संभवतया उन्होंने विराट की फार्म वापसी के लिए दुआ मांगी थी।

वहीं अब मुराद पूरी होने पर वह विराट और और बेटी वामिका के साथ बाबा के दरबार पहुंची। यहां उन्होंने बाबा नीब करौरी का आशीर्वाद लिया। इस दौरान की कई तस्वीरें सामने आईं हैं जहां विरुष्का को फैंस के साथ पोज देते देखा जा सकता है। 

काम की बात करें तो अनुष्का जल्द ही 'चकदा एक्सप्रेस' में नजर आएंगी। फिल्म में वह महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की भूमिका निभाएंगी।

Content Writer

Smita Sharma