विराट कोहली के साथ शादी की खबरों को लेकर अनुष्का शर्मा ने दिया ये बड़ा बयान

12/7/2017 10:30:58 AM

मुंबई: भारतीय क्रिकेट के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रैस अनुष्का शर्मा को लेकर एेसी खबरें आ रही थी कि वह दोनों अगले हफ्ते शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। सोशल मीडिया पर यह काफी चर्चित टॉपिक रहा कि विराट और अनुष्का शर्मा जल्द ही शादी करने वाले हैं। यह अफवाह इतनी बढ़ गई कि खुद अनुष्का शर्मा को मीडिया के सामने आकर इस फर्जी खबर का खंडन करना पड़ा। उन्होंने एक इंटरव्यू में बात करते हुए कहा कि शादी की अफवाह में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है।

बता दें कि एक न्यूज चैनल ने बुधवार को यह खबर दी कि विराट और अनुष्का शर्मा अगले हफ्ते इटली में शादी करने वाले हैं। विराट को श्रीलंका के वनडे और टी-20 सीरीज के लिए आराम दिया गया था। इस वजह से लोगों ने इस अफवाह को सच भी मान लिया। चैनल के सूत्रों के मुताबिक यह भी खबर दी गई थी कि इटली के मिलान में 9 से 11 दिसंबर के बीच दोनों ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। 

इस खबर के आने के बाद सोशल मीडिया में काफी ट्वीट होने लगे और यह ट्रेंडिंग में आ गया। फिलहाल विराट श्रीलंका और भारत के बीच आखिरी टेस्ट मैच ड्रॉ खेलने के बाद दिल्ली में हैं। इस पर अभी तक विराट की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है।