Wedding Pics: हजारों रीट्वीट हुआ अनुष्का-विराट का 'शादी ट्वीट', एक्स ने नहीं दी बधाई

12/12/2017 10:07:19 AM

मुंबई:  आखिरीकार विराट कोहली और अनुष्का शर्मा फाइनली सात जन्मों के बंधन में बंध ही गए। इटली के फ्लोरेंस में 11 दिसंबर को हुई इस शादी में सिर्फ फैमिली और खास दोस्त ही मौजूद रहे। विराट और अनुष्का दोनों ने ही अपने ट्विटर हैंडल पर फोटो और एक मैसेज के साथ फैंस और दोस्तों के बीच इस खबर को शेयर किया।

विराट कोहली के ट्वीट को अबतक 65 हजार से ज्यादा बार रीट्वीट किया जा चुका है। इतने दिन से लगातार आ रही खबरों के बाद फैंस को विरूष्का की शादी की पहली फोटो जो देखने को मिली।


विराट-अनुष्का की शादी के बाद जहां एक ओर सोशल मीडिया पर उनके लिए बधाई संदेशों की बाढ़ सी आ गई है वहीं दूसरी तरफ अभी तक अनुष्का के एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर सिंह ने उनके लिए कोई भी मैसेज नहीं दिया है। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की तरफ से भी अभी तक कोई शुभकामना संदेश नहीं आया है।

ताजा जानकारी के मुताबिक 21 दिसंबर को दिल्ली में रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा, जबकि 26 दिसंबर को मुंबई में विराट-अनुष्का की तरह से शादी का रिसेप्शन पार्टी होगी।