खुद ड्राइव कर पत्नी अनुष्का के साथ डिनर डेट पर पहुंचे विराट, सामने आई रोमांटिक तस्वीरें

6/14/2018 5:27:02 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा हाल ही में पति विराट कोहली के साथ डिनर करने पहुंची। इस दौरान दोनों ने मुस्कुराते हुए कैमरे के सामने पोज दिए। दोनों डिनर डेट पर ब्लैक आउटफिट्स पहने हुए काफी अच्छे लग रहे हैं। 

दोनों एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करके काफी खुश नजर आ रहे थे।

इतना ही नहीं विराट पत्नी को फ्रंट सीट पर बिठाकर खुद ड्राइव करते हुए दिखे।

वैसे अनुष्का और विराट की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं।

दोनों अपने काम को लेकर कितना भी बिजी हों लेकिन फिर भी दोनों एक दूसरे के लिए समय निकाल ही लेते हैं। 

बता दें कि अनुष्का की फिल्मों के बारे में बात करें तो वह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म  'जीरो' की शूटिंग में बिजी हैं। वहीं विराट को अक्सर मैच के सिलसिले में बाहर जाना पड़ता है।

एेसे में दोनों पति-पत्नी ने कुछ दिनों का ब्रेक लिया है जिसे वो काफी एंजॉय करते दिखाई दे रहे हैं। विराट और अनुष्का सोशल साइट पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। लोग उनकी तस्वीरों को काफी पसंद भी करते हैं। 

 

Punjab Kesari