Video: अनुष्का शर्मा पर चढ़ा विराट कोहली का रंग

4/14/2018 11:21:11 PM

मुंबईः RCB ने शुक्रवार को हुए IPL के एक मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को 4 विकेट से हराया। इस जीत में कप्तान विराट कोहली कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाए, उन्हें 17 वर्षीय अफगानिस्तान के लेग स्पिनर मुजीब उर रहमान ने शानदार गूगली गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया। हालांकि इस मुकाबले में खुद एक्ट्रैस अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली को चीयर करने स्टेडियम में मौजूद थीं।

शुक्रवार को होम ग्राउंड एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम पर अपना पहला मैच खेला। कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा भी इस मैच को देखने के लिए स्टेडियम में नजर आईं।

अनुष्का ने जमकर विराट एंड कंपनी की हौसलाअफजाई की। इस बीच विराट के एक कैच पर अनुष्का का रिऐक्शन खूब वायरल हो रहा है। अनुष्का ने स्टैंड से ही विराट के कैच पर फ्लाइंग किस दिया और कप्तान थोड़े शर्माए हुए नजर आए।

विराट कोहली ने जैसे ही एंड्रयू टाइ का कैच लपका, वैसे ही अनुष्का खड़े होकर ताली बजानें लगीं और फ्लाइंग किस भी दिया। विराट ने भी अनुष्का की तरफ देखा और कुछ शर्माते हुए दिखे। दोनों के बीच क्यूट लुक एक्सचेंज हुए और सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।

Punjab Kesari