गोवा में पति विराट संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करती दिखी अनुष्का शर्मा, सामने आई तस्वीरें

5/15/2019 5:29:50 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अक्सर अपने पति विराट के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती दिखती है। इन दिनों अनुष्का पति विराट संग गोवा में चिल कर रही है। दरअसल, आईसीसी वर्ल्ड कप का आगाज इंग्लैंड और वेल्स में 30 मई से होने जा रहा है।

वर्ल्ड कप शुरू होने में अब बस 15 दिन का समय बचा है। ऐसे में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ गोवा में रिलेक्स कर रहे हैं।

इस रिलेक्स मूड की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में विराट और अनुष्का अपने किसी दोस्त के साथ एक रेस्टोरेंट में बैठे दिख रहे हैं। 


अनुष्का की फिल्मों की बात की जाए तो उन्हें आखिरी बार फिल्म 'जीरो' में देखा गया था।

इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में थे। इसके अलावा अनुष्का अपने नेटफ्लिक्स प्रोजैक्ट बुलबुल पर काम कर रही हैं। 

 


 

Konika