Happy Face: पति विराट संग अनुष्का की प्यारी सेल्फी, तस्वीर से ज्यादा विरुष्का के पीछे की बैकग्राउंड के हैं चर्चे

3/29/2022 3:42:55 PM

मुंबई: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बी-टाउन के क्यूट कपल्स में से एक हैं। ये कपल भी सोशल मीडिया से लेकर पब्लिक प्लेस तक, दोनों एक-दूसरे पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं।

PunjabKesari

फैंस इस जोड़ी को वुरुष्का नाम से पुकारते हैं।  हाल ही में विराट ने अपनी लेडीलव के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर की है।

PunjabKesari

तस्वीर में विराट कोहली स्माइल करते हुए अपनी लेडीलव अनुष्का के साथ सेल्फी ले रहे हैं। लुक की बात करें तो अनुष्का रेड स्ट्रिप्ड टी-शर्ट में और विराट ब्राउन टी-शर्ट में दिख रहे हैं। दोनों की ये तस्वीर बेहद प्यारी है लेकिन विरुष्का से ज्यादा उनके पीछे की बैकग्राउंड के चर्चे हैं, जो उनकी बेटी वामिका कोहली का प्ले एरिया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

 

इससे साफ है कि कपल अपनी बेटी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहा था। इस तस्वीर के साथ विराट ने हार्ट इमोजी बनाई है। फैंस विरुष्का की इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari

विराट और अनुष्का ने साल 2017 में गुपचुप तरीके से इटली में शादी की थी। इससे पहले दोनों ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था।

शादी के करीब 3 साल बाद यानी 11 जनवरी 2021 को कपल ने अपने घर में एक बेटी का स्वागत किया, जिसका नाम वामिका कोहली है। कपल अपनी बेटी को लाइमलाइट से दूर रखता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News