विराट-अनुष्का बेचेंगे अपनी शादी की तस्वीरें, इन पैसों से करेंगे ये नेक काम

12/14/2017 12:27:49 PM

नई दिल्ली: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी  2017 साल की सबसे चर्चित शादी में से एक बन गई है। सोशल मीडि.या पर जहां भी देखें वहां दोनों की शादी की तस्वीरें साफ दिखाई दे रही हैं। लेकिन अभी भी कुछ ऐसी खास तस्वीरें हैं जिन्हें सभी के साथ साझा नहीं जाएगा बल्कि बेचा जाएगा, वो भी एक नेक काम के लिए।

शादी की खास तस्वीरों को बेचने के बाद जो पैसा जमा होगा उसी चैरिटी में दान किया जाएगा। जी हां, विराट और अनुष्का एक अमेरिकी फैशन मैगजीन को अपनी तस्वीरें बेचेंगे और उससे मिलने वाले पैसे को चैरिटी में लगाएंगे।

इसके साथ ही कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये भी बताया जा रहा है कि विराट और अनुष्का दोंनो को ही जानवरों से बेहद लगाव है तो काफी हद तक उम्मदें की जा रही हैं कि वो इस पैसे को जानवरों से जुड़े किसी अच्छे काम के लिए लगाएंगे।

11 दिसंबर को शादी करने के बाद ये जोड़ा फिलहाल हनीमून मना रहा है। इसके बाद 21 दिसंबर को दिल्‍ली में और फिर 26 दिसंबर को मुंबई में इनका रिसेप्शन रखा जाएगा।