पहली बार कैमरे के सामने रोमांस करते नजर आए विराट-अनुष्का, देखें तस्वीरें

11/12/2017 5:54:13 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली हमेशा से सुर्खियों में रहे है।

इनका लव अफेयर हमेशा चर्चा में रहता है। शनिवार को दोनों मुंबई में इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर में हाथों में हाथ डाले नजर आए।

इस इवेंट को विराट कोहली फाउंडेशन ने आयोजित किया था। अनुष्का रेड आउटफिट में थीं, वहीं विराट ने इस इवेंट के लिए ब्लैक को चुना।

विराट और अनुष्का एक साथ बहुत खुश नजर आ रहे थे। साथ ही दोनों की नजदीकियां भी देखते ही बन रही थी।