लाहौर और कराची में हनीमून मना रहे हैं विराट-अनुष्का, नहीं यकीन तो ये तस्वीरें हैं सबूत

12/19/2017 1:54:00 PM

मुंबई क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रैस अनुष्का शर्मा शादी के बाद हनीमून मना रहे हैं। हाल ही में दोनों ने अपनी एक हनीमून डेस्टिनेशन पर एक सेल्फी शेयर की थी।  लेकिन विराट और अनुष्का हनीमून के लिए कराची, लाहौर, इस्लामाबाद और पाकिस्तान की कई जगहों पर भी देखे गए हैं...चौंक गए ना?


दरअसल यह कारनामा विराट और अनुष्का के पाक फैन्स का है, जिन्होंने इस कपल की सामने आई हनीमून तस्वीर को फोटोशॉप कर पाकिस्तान की कई जगहों पर दोनों की मौजूदगी दिखाई है।

खास बात है कि विराट कोहली की पाकिस्तान में अच्छी खासी फैन फॉलोविंग है, जहां अभी भी कई लोग इस बात का पता लगाने की कोशि‍श में हैं कि विराट अनुष्का असल में किस जगह हनीमून मना रहें वहीं कई पाकि‍स्तानियों को लग रहा है कि वह हनीमून के लिए पाकिस्तान में हैं। ऐसा लगना लाजमी भी है क्योंकि कई पाकिस्तानीयों की बदौलत विराट और अनुष्का की हनीमून फोटो पाकिस्तान की मशहूर जगहों के बैकग्राउंड के साथ वायरल जो हो रही है।

 
इन एडिट की हुई तस्वीरों में विराट और अनुष्का ना सिर्फ लाहौर, इस्लामाबाद और कराची की स्मारकों के सामने खड़े नजर आ रहे हैं बल्कि मशहूर दुकानों और रेस्टोरेंट के सामने भी नजर आ रहे हैं। ये मॉर्फ्ड तस्वीरें मीम के तौर पर फेसबुक पर वायरल होने के बाद अब ट्विटर पर भी पोस्ट की जा रही हैं।