दूल्हा-दुल्हन के गेटअप में बेहद क्यूट नजर आए विराट और अनुष्का

10/17/2017 1:29:04 PM

नई दिल्ली: इन दिनों भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोनों साथ साथ दिखाई देते है। अब दोनों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में दोनों दुल्हा-दुल्हन के रूप में दिखाई दे रहे हैं। 

साथ ही आंखों में आंखें डाल कर दोनों बहुत ही प्य़ार के साथ एक-दूसरे की तरफ देख रहे हैं। तस्वीर में जहां विराट ने शेरवानी पहन रखी है तो वहीं अनुष्का भी दुल्हन को जोड़े में नजर आ रही हैं।

लेकिन आपको बता दें कि तस्वीर में जैसा दिख रहा है हकीकत में वैसा कुछ भी नहीं है। दरअसल ये दोनों ही सितारे महज एक एड शूट के लिए इस तरह की लिबास में नजर आ रहे हैं। विराट और अनुष्का की जोड़ी बॉलीवुड और क्रिकेटर्स के मेल में सबसे मशहूर जोड़ी मानी जाती है। गौरतलब है कि इससे पहले भी विराट और अनुष्का एक साथ विज्ञापन में दिखाई दे चुके हैं।