खुद को समझते हैं जीनियस,  7 सेकंड में तस्वीर देखकर बताएं लड़की का नाम

4/2/2024 3:22:33 PM

मुंबई: जैसा कि आपको पता ही है बुद्धिमान पहेली हमारे दिमाग की कसरत करवाती है। सोशल मीडिया पर अक्सर कुछ पहेलियां और ऑप्टिकल इल्यूजन से जुड़े सवाल वायरल होते ही रहते हैं जो कई बार दिमाग का दही भी कर देते हैं। इन पहेलियों से भरे सवालों को समझना हर किसी के बस की बात नहीं है। इनको समझने और सही जवाब ढूंढने के लिए कई बार दिमाग के घोड़े दौड़ाने पड़ते हैं।आज हम भी आपके लिए ऐसी ही पहेली लेकर आए हैं ।

 

 

अब देखना ये है कि, क्या आप सही जवाब दे पाते हैं या नहीं। इस तस्वीर को अगर आप जरा ध्यान से देखेंगे, तो आपको इसमें एक दीवार पर सफेद रंग का नल और एक 100 रुपए का नोट नजर आ रहा होगा। इस पहेली में ट्विस्ट ये है कि आपको तस्वीर में दिख रही दोनों चीजों को जोड़कर लड़की का नाम बनता है। इसके लिए आपको 7 सेकंड का समय दिया गया है। अब देखना यह है कि क्या आप लड़की का नाम बता पाते हैं या नहीं। 

Content Writer

Smita Sharma