अस्पताल में भर्ती विनोद खन्ना को मिलने पहुंचे सलमान समेत कई दिग्गज सितारे

4/7/2017 10:51:31 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर विनोद खन्ना की तबीयत बिगड़ने के कारण मुंबई के एच. एन. रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया है। लेकिन अब उनकी तबीयत में सुधार है। विनोद खन्ना के शरीर में पानी की कमी के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। खबरों की मानें तो उन्हें ब्लैडर कैंसर है।

सूत्रों के अनुसार विनोद खन्ना की तबीयत का जायजा लेने खुद देर रात सलमान खान अस्पताल पहुंचे। सिर्फ सलमान ही नहीं बल्कि सीएम देवेंद्र फड़णवीस भी विनोद खन्ना से मिलने गए। फिलहाल विनोद खन्ना के फैंस उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।