''एक छोटे से चेहरे में भगवान की सारी कृपा'' विन्नी अरोड़ा ने बेटे जैन के साथ शेयर की क्यूट तस्वीर,लाडले को खूब लाड करती दिखीं एक्ट्रेस

11/28/2022 3:25:45 PM

मुंबई: टीवी एक्टर धीरज धूपर की पत्नी और एक्ट्रेस विन्नी अरोड़ा इन दिनों इंडस्ट्री से दूर हैं। विन्नी अरोड़ा ने शादी के 5 साल बाद मां 2022 में धीरज धूपर संग प्यारे से बेटे का स्वागत किया। कपल ने अपने बेटे का नाम जैन रखा है। मौजूदा समय में दोनों अपनी पैरेंटहुड लाइफ को खूब एंजॉय कर रहे हैं। वह अक्सर इसकी प्यारी तस्वीरें झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। हाल ही में विन्नी ने अपने लाडले संग प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। 

PunjabKesari

तस्वीर में  विन्नी ग्रीन ड्रेस में बेहद सुंदर लग रही हैं। वहीं उनके लाडले बेटे ब्लै व्हाइट डांगरी और कैप में अच्छे दिख रहे हैं। हालांकि, इसमें उनका चेहरा नहीं दिख रहा है। विन्नी अपने बेटे को लाड़ प्यार करती दिख रही हैं।

PunjabKesari

तस्वीर में विन्नी ग्रीन ड्रेस में बेहद सुंदर लग रही हैं। वहीं उनके लाडले बेटे ब्लै व्हाइट डांगरी और कैप में अच्छे दिख रहे हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है-'एक छोटे से चेहरे में भगवान की सारी कृपा।' फैंस उनकी इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vinny Arora Dhoopar (@vinnyaroradhoopar)

विन्नी अरोड़ा ने साल 2016 में अपने बॉयफ्रेंड व एक्टर धीरज धूपर से शादी की थी। विन्नी ने करियर की शुरुआत 2007 में टीवी सीरियल कस्तूरी से की थी। इसमें उन्होंने दृष्टि का किरदार निभाया था। विन्नी 2016 में आई फिल्म 'धनक' में भी काम कर चुकी हैं। इसके अलावा विन्नी कुछ इस तरह, आठवां वचन, मात-पिता के चरणों में स्वर्ग, शुभ विवाह, मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की, फियर फाइल्स, दो दिल एक जान, ये है आशिकी, हम हैं ना, कोड रेड, इतना करो ना मुझे प्यार, उड़ान, लाडो और लाल इश्क जैसे सीरियल्स में काम किया है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News