Unseen: कभी मौसी तो कभी चाचू की बाहों में सोए दिखे विन्नी-धीरज के बेटे ''Zayn'', इंटरनेट पर छाईं बेबी धूपर की तस्वीरें

9/13/2022 10:06:06 AM

मुंबई: धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा टेली वर्ड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। कपल अक्सर एक-दूजे संग बिताए रोमांटिक पलों की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करता रहता है। बीते महीने ही कपल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था।

विन्नी ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया था जिसका नाम जयान धूपर रखा है। जन्म के कुछ समय बाद ही कपल ने अपने लाडली की कुछ झलकियां फैंस के साथ शेयर की थीं। वहीं 10 सितंबर को जयान के 1 महीने का होने पर धीरज ने बेटे संग एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की थीं। वहीं अब इस कपल के लाडले की कुछ और तस्वीरें भी सामने आईं हैं। ये तस्वीरें जयान के जन्म के कुछ समय के बाद की हैं।

पहली तस्वीर में हम बेबी धूपर को अपने परिवार के साथ पोज देते दिख रहे हैं। इस तस्वीर में जियाना परिवार के किसी शख्स की गोद में नजर आ रहे हैं।

वहीं दूसरी तस्वीर हाॅस्पिटल की हैं जिसमें  विन्नी को बिस्तर पर बैठी नजर आ रही हैं। वहीं जयान उनके बगल में सोए हैं।

एक्टर विक्की अरोड़ा ने भी विन्नी और धीरज के बच्चे जयान के साथ एक मोनोक्रोम तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में वह बेबी धूपर व्हाइट आउटफिट के साथ हैट लगाए क्यूट लग रहे हैं।  

Content Writer

Smita Sharma