First-Ever Family Photo: 1 महीने के बेटे संग विन्नी-धीरज ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर, एक फ्रेम में बेहद क्यूट दिखी ''धूपर'' फैमिली

9/14/2022 2:35:41 PM

मुंबई: पहली बार पेरेंटहुड लाइफ में कदम रखना बेहद ही खास होता है। छोटी सी जान जहां कपल की जिंदगी में ढेरों खुशियां लाती हैं। वहीं कहीं ना कहीं एक मां-बाप के रूप में कपल की जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं।  अपने बच्चे को पहली बार गोद में लेने से लेकर नन्हे-मुन्नों को टहलते हुए देखने तक पेरेंटहुड लाइफ वास्तव में सुंदर है। कुछ ऐसा ही सेलिब्रिटी कपल धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा धूपर के साथ हो रहा है। लवबर्ड्स अगस्त, 2022 को एक प्यारे से बेटे का पेरेंट्स बना जिसका नाम जयान धूपर है। बेटे के जन्म के बाद से ही उनकी खुशी नौवें स्थान पर हैं।

कपल अक्सर अपने लाडले की तस्वीरे शेयर करता रहता है।  वहीं अब एक बार फिर बेबी धूपर की एक प्यारी सी तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में पहली बार बेबी धूपर मम्मी और पापा दोनों के साथ नजर आ रहे हैं। दरअसल, ये पहला मौका है जब कपल ने फैमिली तस्वीर शेयर की है। इससे पहले बेबी धूपर कभी सिर्फ मां के साथत को कभी पापा संग नजर आते। विन्नी ने अपने इंस्टा अकाउंट पर बेहद की प्यारी फैमिली तस्वीर शेयर की है।

तस्वीर में वह अपने पति धीरज व बेटे के साथ नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उनके साथ उनका डॉगी भी कैमरे के लिए पोज देता हुआ नजर आ रहा है। लुक की बात करें तो विन्नी रेड सूट में खूबसूरत दिख रही हैं। वहीं धीरज ब्लू शर्ट, पैंट में हैंडसम लग रहे हैं। दोनों के माथे पर टीका लगा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vinny Arora Dhoopar (@vinnyaroradhoopar)

 

नन्हें जयान के लुक की बात करें तो वह व्हाइट आउटफिट में प्यारे लग रहे हैं। इस दौरान जयान मां की बाहों में सकून से सोए दिख रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए विन्नी ने लिखा-'Zayn ने हमारी लाइफ और फैमिली फोटो को पूरा किया है।'

इसके अलावा धीरज धूपर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपने बेटे के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि धीरज अपने बेटे को प्यार से किस कर रहे हैं। हालांकि तस्वीर में उन्होंने अपने बेटे के फेस को पूरी तरह से रिवील नहीं किया है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'मेरी खुशहाल जगह।'

10 सितंबर 2022 को धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा ने बेटे के एक महीने के होने के मौके पर एक जॉइंट पोस्ट में एक फोटो शेयर की थी, जिसके साथ उन्होंने अपने बेटे के नाम का खुलासा किया था। तस्वीर में धीरज ने अपने बेटे को सीने से लगाया हुआ था। हालांकि इसमें बेबी बॉय का पूरा चेहरा नहीं दिखाई दे रहा था। इसे शेयर करते हुए धीरज ने कैप्शन में लिखा था- उसके डिंपल्स हैं और वह मेरी जान है। कभी भी किसी से ऐसी खूबसूरत मुलाकात नहीं हुई थी, इसलिए हमने Zayn नाम रखा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dheeraj Dhoopar (@dheerajdhoopar)

धीरज धूपर ने साल 2016 में अपनी गर्लफ्रेंड व एक्ट्रेस विन्नी अरोड़ा से शादी की थी। 2 अप्रैल 2022 को कपल ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। इसके बाद 10 अगस्त 2022 को विन्नी और धीरज एक बेटे के माता-पिता बने थे। कपल ने अपने बेटे का नाम Zayn रखा है। 

Content Writer

Smita Sharma