दादी का किरदार निभा चुकीं विनीता मलिक सीरियल 'काल भैरव रहस्य 2' से करेंगी वापसी

10/10/2018 2:27:46 PM

मुंबई: दिग्गज एक्ट्रेस विनीता मलिक टीवी धारावाहिक 'काल भैरव रहस्य 2' में राजमाता की भूमिका में दिखाई देंगी। जानकारी के लिए बता दें कि विनीता 2 साल बाद छोटे पर्दे पर वापसी कर रही हैं। 

विनीता मलिक काल भैरव रहस्य 2 से करेंगी वापसी

अपने किरदार के बारे में बताते हुए विनीता ने बताया कि शो में राजमाता की भूमिका निभाने को लेकर मैं बहुत उत्सुक हूँ। वह परिवार की मुखिया है जो उनको सुरक्षित रखने के लिए हर संभव कोशिश करती है। विनीता ने बताया कि मेरा किरदार बहुत सोच-समझकर लिखा गया है। मैंने अभी तक शूटिंग शुरू नहीं की है, लेकिन जल्द ही करूंगी।

बता दें कि विनीता मलिक इससे पहले विनीता ने 'दिल मिल गए' (2007) में दादी का किरदार निभाया। वहीं आखिरी बार उनको 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' शो में अक्षरा की दादी के किरदार में देखा गया। इसके अलावा विनीता टीवी के कई पॉपुलर सीरियल में काम कर चुकी हैं। 'काल भैरव रहस्य 2' में दिखाया गया संघर्ष शायद ही कभी भारतीय टेलीविजन पर देखा गया है।

शो के बारे में बात करें तो 'कालभैरव रहस्य-2' दर्शकों के अंदर रोमांच पैदा करेगा। शो परंपराओं से प्रचलित रहस्य तथा इस तरह के विश्वासों के पीछे छिपी सच्चाई को तलाश करने की सशक्त जिज्ञासा के बीच संघर्ष की कहानी हैं। शो में एक पौराणिक मंदिर की रहस्यमयी कहानी बताएगा।

 
 

Neha