इस हॉलीवुड एक्टर को आई deepika padukone की याद, पोस्ट शेयर कर लिखा ये नोट

6/11/2023 12:00:24 PM

मुंबई। बॉलीवुड की सबसे टैंलेटेड एक्ट्रेसेस में से एक दीपिका पादुकोण हॉलीवुड में भी काम कर चुकी हैं। इसी के चलते उनके हॉलीवुड फिल्म के को-एक्टर विन डीजल ने उनके लिए कुछ खास पोस्ट किया है, सीधा-सीधा कहा जाए तो विन डीजल, दीपिका को मिस कर रहें हैं।

दीपिका ने 2017 में फिल्म 'ट्रिपल एक्स: द रिटर्न ऑफ जेंडर केज' के साथ हॉलीवुड डेब्यू किया था। वो इस फिल्म में विन डीजल के साथ नजर आई थीं। वहीं अब विन डीजल ने दीपिका के साथ एक पिक्चर शेयर किया है, जो इसी फिल्म से जुड़ा है। इस पिक्चर के साथ विन ने दीपिका के लिए एक खास नोट भी लिखा है। विन के पोस्ट पर दीपिका ने भी रिप्लाई किया है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vin Diesel (@vindiesel)

विन ने अपने इंस्टा अकाउंट पर लिखा, 'स्प्रीरिट मुझे आगे बढ़ाती है...दीपिका पादुकोण मेरे साथ काम करने वाले सबसे पसंदीदा लोगों में से एक है। वो मुझे भारत लेकर गईं और ये मुझे बहुत पसंद आया। मैं वापिस आने का सोच रहे हूं, सारा प्यार, हमेशा।' बता दें कि ‘ट्रिपल एक्स’ का प्रमोशन करने विन भारत आए थे उन्होंने उन्हीं लम्हों को याद कर ये पोस्ट शेयर किया है।

विन ने इस पोस्ट में दीपिका पादुकोण को टैग किया है। जिसके रिप्लाई में दीपिका ने विन की ये पोस्ट अपनी इंस्टा स्टोरी में शेयर की है। जिसके कैप्शन में उन्होंने कई हार्ट इमोजी शेयर किए हैं।

 

Sub Editor

Diksha Raghuwanshi