पति विक्रांत मैसी की ''12वीं फेल'' की स्क्रीनिंग में पहुंचीं प्रेग्नेंट शीतल ठाकुर, व्हाइट ड्रेस में हसीना ने फ्लाॅन्ट किया बेबी बंप

10/27/2023 4:29:55 PM

मुंबई: बाॅलीवुड के फेमस कपल विक्रांत मैसी और उनकी पत्नी शीतल ठाकुर अपनी जिंदगी का सबसे खूबसूरत दौर जी रहे हैं। कपल जल्द ही अपनी लाइफ में एक नन्हें मेहमान का स्वागत करने जा रहा है।

प्रेग्नेंसी पीरियड एंजाॅय कर रही शीतल ठाकुर हाल ही में  अपने पति की फिल्म 12वीं फेल की स्क्रीनिंग में शामिल हुईं। इस दौरान उनके चेहरे का ग्लो देखते ही बन रहा है। इवेंट के लिए शीतल ने व्हाइट कलर की  धारीदार फ्लोई ड्रेस पेयर की।

रेड कार्पेट पर शीतल अपना बेबी बंप फ्लाॅन्ट कर रही हैं। Mom To Be शीतल ने  झुमके, कंगन,हार और ब्लैक स्लिंग बैग और सैंडल के साथ अपने लुक को स्टाइल किया।

डेवी मेकअप, न्यूड लिपस्टिक, हाइलाइटेड चीकबोन्स, ब्लश्ड गाल और खुले बाल शीतल के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। फैंस शीतल की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

मैसी और शीतल ठाकुर पिछले साल फरवरी में शादी के बंधन में बंधे। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्रांत मैसी जल्द ही '12वीं फेल', आदित्य निंबालकर की 'सेक्टर 36', 'फिर आई हसीन दिलरुबा' और मौनी रॉय के साथ 'ब्लैकआउट' में दिखाई देंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma