शादी के चंद दिनों बाद रिप्ड जींस और कुर्ते में विक्रांत मैसी की दुल्हनिया ने दिखाया स्वैग, लेटेस्ट तस्वीरों में फ्लाॅन्ट किया चूड़ा और मांग में सजा सिंदूर

2/28/2022 2:42:07 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी ने बीते हफ्ते की माॅडल और एक्ट्रेस शीतल ठाकुर संग शादी रचाई। कपल ने हिमाचल में परिवार और दोस्तों के बीच सात फेरे लिए। शादी के बाद से ही विक्रांत मौसी की दुल्हनिया अपनी वेडिंग से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। बीते दिनों ही उन्होंने अपनी शादी के जुड़ा एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में उन्होंने अपने गांव की झलक से लेकर शादी रस्मों जैसे हल्दी, फेरों के पल दिखाए थे।

PunjabKesari

वहीं अब शीतल ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उनका स्वैग भरा अंदाज देखने को मिल रहा है। शेयर की तस्वीरों में वह ब्लू कुर्ते और रिप्ड जींस में दिख रही हैं। इसके साथ हाथों में लाल चूड़ा , मांग में सजा सिंदूर उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं।

PunjabKesari

उन्होंने बालों की पोनी बना रखी थी। इसके साथ ही रेड बैग कैरी किया था। एक तस्वीर में वह लिफ्ट में मिरर्र सेल्फी लेती दिख रही हैं। वहीं कुछ तस्वीरों में वह अपने बेडरूम में लेटी नजर आ रही हैं। वह मुस्कुराते हुए अपना रेड चूड़ा, सिंदूर फ्लाॅन्ट कर रही हैं। फैंस उनकी इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari


शीतल और विक्रांत ने तभी से ही एक-दूसरे को डेट करने लगे थे। साल 2019 में दोनों ने प्राइवेट सेरेमनी में इंगेजमेंट की। 18 फरवरी 2022 को दोनों ने सात फेरे लिए। इससे पहले ये भी खबर थी कि कपल ने 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के मौके पर ही शादी रजिस्टर करवाई थी। विक्रांत और शीतल की मुलाकात 'ब्रोकन बट ब्युटीफुल' वेब सीरीज की शूटिंग के दौरान हुई थी। इस शो में शीतल का स्क्रीन टाइम कम था लेकिन उनको रोल काफी अहम था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News