चावल से भरा कलश...आल्ता लगे पैर...विक्रांत मैसी के घर यूं हुआ नई दुल्हन का स्वागत,संस्कारी बहू बन शीतल ने नए परिवार के लिए बनाया हलवा

2/25/2022 11:49:51 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी और एक्ट्रेस शीतल ठाकुर अब मैरिड कपल्स की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। विक्रांत ने बीते हफ्ते ही लाॅन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर संग शादी रचाई। कपल ने हिमाचल में परिवार और दोस्तों के बीच सात फेरे लिए। वहीं शादी के कुछ दिन बाद कपल मुंबई लौट आया। वेडिंग सेरेमनी के विक्रांत मैसी के घर पर शीतल का रस्मों-रिवाजों के साथ स्वागत हुआ।

अपने गृहप्रेवश की तस्वीरें शीतल ने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं। गृहप्रवेश के लिए शीतल ने ब्लू आउटफिट को चुना।

हाथों में मेहंदी, रेड चूड़ा, माथे पर बिंदी,गले में मंगलसूत्र, मांग में सिंदूर सजाए नई नवेली दुल्हन बड़ी प्यारी लग रही हैं। \ विक्रांत पैंट-शर्ट में हैंडसम दिखे। शीतल ने कलश, आलते से भरी थाली और अपने पैरों के निशान की तस्वीर भी शेयर की है।

तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि चावल से भरा कलश गिराने के बाद नई-नवेली दुल्हन आलते से भरे बर्तन में अपने पैर रखती है और फिर उसके निशान छोड़ते हुए घर के अंदर की तरफ आगे बढ़ती है।  एक फोटो में वो अपने पैरों से चावल से भरे कलश को गिराती नजर आ रही हैं। इसे शुभ माना जाता है।

इतना ही नहीं शीतल ने भी संस्कारी बहू बन बड़े प्यार से ससुराल में अपनी पहली रसोई रसोई बनाई। उन्होंने अपने नए परिवार को गरमा-गरम सूजी का हलवा बनाकर खिलाया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sheetal Vikrant Massey (@sheetalthakur)

विक्रांत और शीतल की मुलाकात 'ब्रोकन बट ब्युटीफुल' वेब सीरीज की शूटिंग के दौरान हुई थी। इस शो में शीतल का स्क्रीन टाइम कम था लेकिन उनको रोल काफी अहम था।शीतल और विक्रांत ने तभी से ही एक-दूसरे को डेट करने लगे थे। साल 2019 में दोनों ने प्राइवेट सेरेमनी में इंगेजमेंट की। 8 फरवरी 2022 को दोनों ने सात फेरे लिए। इससे पहले ये भी खबर थी कि कपल ने 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के मौके पर ही शादी रजिस्टर करवाई थी। 


 

Content Writer

Smita Sharma