समंदर किनारे समय बिता रही हैं विक्रांत मैसी की प्रेग्नेंट पत्नी,व्हाइट मैक्सी ड्रेस में शीतल ने फ्लाॅन्ट किया बेबी बंप

10/6/2023 3:28:03 PM

मुंबई: 'मिर्जापुर' के 'बबलू पंडित' उर्फ विक्रांत मैसी की लाइफ में ढेर सारी खुशियों ने दस्तक दी है। विक्रांत मैसी जल्द पापा बनने वाले हैं। इस बात की जानकारी विक्रांत ने 24 सितंबर को दी थी। वहीं अब विक्रांत की पत्नी शीतल ने पहली बार बेबी बंप फ्लाॅन्ट करते की तस्वीर शेयर की है।

शेयर की तस्वीर में शीतल समंदर किनारे खड़ी नजर आ रही हैं। शीतल खुले आसमान के नीचे अपना क्यूट सा बेबी बंप फ्लाॅन्ट कर रही है। लुक की बात करें तो शीतल ने व्हाइट मैक्सी ड्रेस कैरी की है जिसमें वह खूबसूरत लग रही हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा- 'Mama in making' 🤍🤰। शीतल की इस तस्वीर के शेयर करते ही फैंस उन्हें ढेर सारी बधाई दे रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vikrant Massey (@vikrantmassey)

विक्रांत ने 29 सितंबर शादी की तस्वीर के साथ बड़े यूनिक अंदाज में प्रेग्नेंसी के बारे में फैंस को बताया। उन्होंने तीन ऑलपिन के जरिए ये दर्शाया कि वह और शीतल जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं।उन्होंने इस गुडन्यूज के साथ साथ वाइफ की डिलीवरी डेट का भी खुलासा कर दिया है। मैसी और शीतल ठाकुर की फोटो पर लिखा है कि हमारे घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। साल 2024 में नए मेहमान का वह वेलकम करेंगे।

 

विक्रांत और शीतल ठाकुर ने पिछले साल फरवरी में शादी की थी। तब एक्टर ने एक प्यारे से पोस्ट के साथ शादी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थीं। उन्होंने लिखा था-'सात सालों का ये सफर आज सात जन्मों में बदल गया। इस सफर में हमारा साथ देने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद। शीतल और विक्रांत।'

 

Content Writer

Smita Sharma