पति संग लिपलाॅक...दोस्तों संग धमाल...परफेक्ट है शीतल ठाकुर का बेबी शावर,टी-शर्ट में गुब्बारा डाल विक्रांत ने पत्नी की तरह फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

12/13/2023 11:42:03 AM

मुंबई: मां बनना एक बेहद सुखद अहसास है। खासकर पहली बार मां बनने की जो फीलिंग होती है उसकी बराबरी किसी और खुशी या सुख से करना नामुमकिन है। बी-टाउन में ऐसी कई हसीनाएं हैं जो अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। इस लिस्ट में  एक्टर विक्रांत मैसी की पत्नी शीतल ठाकुर का नाम भी शामिल है। ऐसे में शीतल अपनी प्रेग्नेंसी के हर फेस को बखूबी से एंजाॅय कर रही हैं।

मंगलवार को विक्रांत मैसी ने पत्नी शीतल के लिए बेबी शावर पार्टी होस्ट की जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। बेबी शावर पार्टी में कपल का रोमांटिक अंदाज देखने को मिला। 


होने वाली मां को अपने इस खास दिन पर फॉरेस्ट ग्रीन कलर की स्ट्रैपी स्लिप ड्रेस पेयर की जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को मिनिमल रखा था और नेचुरल बालों के साथ सॉफ्ट मेकअप का विकल्प चुना था।

उन्होंने अपने लुक को स्टेटमेंट गोल्ड इयररिंग्स और एक ब्रेसलेट से पूरा किया था। प्रेग्नेंसी ग्लो शीतल के लुक को और भी खूबसूरत बना रहा था। दूसरी ओर विक्रांत ने सफेद टोन वाली पैंट के साथ सॉफ्ट पिंक कलर की शर्ट चुनी थी। 

 

शीतल के बेबी शावर केक की बात करें तो वह  फॉरेस्ट-थीम से इंस्पायर्ड था और उस पर प्यारे जानवरों की फ्रॉस्टिंग थी। एक तस्वीर फोटो में शीतल अपनी एक दोस्त के साथ बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं। वहीं एक तस्वीर में शीतल को पति संग रोमांटिक होते देखा जा सकता है।

 

दोनों बेबी शावर के दौरान लिपलाॅक करते दिखे। फैंस शीतल की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर करते हुए शीतल ने कैप्शन में लिखा- 'जिंदगी बहुत ज्यादा प्यारी होने वाली है..मेरे बेबी शॉवर की झलकियां...।'

विक्रांत मैसी और शीतला ठाकुर साल 2022 के फरवरी में शादी रचाई थी। दोनों की शादी को एक साल से ज्यादा का समय हो गया है और दोनों के पेरेंट्स बनने जा रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्रां हाल ही में मेड इन हेवन, गैसलाइट और मुंबईकर में नजर आए थे। अब जल्द ही यार जिगरी, सेक्टर 36 और फिर आई हसीं दिलरुबा में नजर आएंगे। वहीं शीतल ने शादी के बाद से फिल्मी पर्दे से दूरी बना ली है।

Content Writer

Smita Sharma