Pictures:येलो ड्रेस में खिली-खिली सी दिखीं विक्रांत मैसी की प्रेग्नेंट पत्नी,शीतल ठाकुर ने यूं फ्लाॅन्ट किया बेबी बंप

10/11/2023 4:21:35 PM

मुंबई: 'मिर्ज़ापुर' एक्टर विक्रांत मैसी और उनकी पत्नी शीतल ठाकुर जल्द ही बी-टाउन की पेरेंटहुड लिस्ट में शामिल होने वाले हैं। कपल अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। सितंबर में विक्रांत और शीतल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर शेयर कर इस गुड न्यूज को फैंस के साथ शेयर किया था।

 

इसके बाद से ही शीतल बेबी बंप फ्लाॅन्ट करते की तस्वीर शेयर करती रहती हैं। वहीं अब एक बार फिर होने वाली खूबसूरत माम शीतल ठाकुर ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। लुक की बात करें तो शीतल येलो कलर की मैक्सी ड्रेस में बेहद प्यारी लग रही हैं।

इस ड्रेस में Mom To Be शीतल के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान और एक अलग सा ग्लो देखने को मिल रहा है। शीतल येलो ड्रेस में स्टाइलिश अंदाज में बेबी बंप फ्लाॅन्ट कर रही हैं। 

विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर पिछले साल फरवरी में शादी के बंधन में बंधे। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्रांत मैसी जल्द ही '12वीं फेल', आदित्य निंबालकर की 'सेक्टर 36', 'फिर आई हसीन दिलरुबा' और मौनी रॉय के साथ 'ब्लैकआउट' में दिखाई देंगे।
 

Content Writer

Smita Sharma