पत्नी और न्यू बॉर्न बेबी को लेकर घर रवाना हुए Vikrant Massey,मां की गोद में सुकून से सोए दिखे नन्हें राजकुमार

2/10/2024 5:14:01 PM

मुंबई: '12वीं फेल' एक्टर विक्रांत मैसी इस समय सातवें आसमान पर हैं। हों भी क्यों ना आखिरकार विक्रांत मैसी पापा जो बन गए हैं। विक्रांत मैसी की पत्नी शीतल ठाकुर ने प्यारे से बेटे को जन्म दिया। वहीं विक्रांत की पत्नी शीतल ठाकुर और उनके न्यूबाॅर्न बेबी को हाॅस्पिटल से डिस्चार्ज मिल गया है।

हाल ही में एक्टर अपनी फैमिली के साथ घर के लिए रवाना हुए हैं। इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। सामने आई तस्वीरों में एक्टर अपनी गाड़ी में अपनी बीवी और बच्चे के साथ स्पॉट किए गए।

 

इस दौरान विक्रांत गाड़ी की आगे वाली सीट में बैठे थे। वहीं उनकी वाइफ शीतल पीछे अपने न्यू बॉर्न बेबी को लिए बैठी थीं। न्यूबाॅर्न बेबी मां की गोद में सुकून से सोया नजर आ रहा है। 


कपल शाादी के 2 साल बाद पेरेंट्स बना है। विक्रांत मैसी की वाइफ शीतल ने 7 फरवरी को अपने पहले बच्चे को जन्म दिया।  

 


 

Content Writer

Smita Sharma