सात फेरे लेकर एक-दूजे के हुए विक्रांत मैसी-शीतल ठाकुर रेड चूड़ा..नथ...सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस

2/19/2022 9:26:16 AM

मुंबई: 'मिर्जापुर' फेम विक्रांत मैसी हाल ही में लाॅन्ग टाइम गर्लफ्रेंड  शीतल ठाकुर संग शादी के बंधन में बंध गए हैं। विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर ने हिमाचल संग सात फेरे लिए। वहीं अब दोनों की शादी की तस्वीरें सामने आईं हैं।

तस्वीर में शीतल रेड कलर के लहंगे में बला की खूबसूरत दिखीं। मेहंदी गले हाथ, रेड चूड़ा, मांग टीका, नेकलेस दुल्हन बनी शीतल ठाक के लुक को चार-चांद लगा रहे हैं।

वहीं विक्रांत ने सफेद शेरवानी पहन रखी है। कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। 

 

इसके अलावा शीतल की एक और तस्वीर सामने आई है,जिसमें वह लाल रंग के सूट में खूबसूरत लग रही हैं। सूट में  में गोल्डन रंग की कढ़ाई है। शीतल तस्वीर में अपना बिछिया, चूड़ा, कलीरे और मेहंदी फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं।

उन्होंने अपने लुक को पायल और गोल्ड नथ से पूरा किया था। बता दें कि, दुल्हन के नानी के परिवार की ओर से 'भात समारोह' किया जाता है जहां दुल्हन के मामा उपहार देते हैं और पहली बार लड़की को बिछिया और पायल पहनाते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Delhi Times (@delhi.times)

वैंलेनटाइन पर की थी कोर्ट मैरिज !

एक रिपोर्ट में कहा गया था कि 14 फरवरी, 2022 को विक्रांत और शीतल ने अपने वर्सोवा स्थित अपने घर पर रजिस्टर्ड मैरिज की थी। अभी कुछ ही दिन पहले की ही बात है जब विक्रांत और शीतल ने अपनी शादी की तारीख तय की थी और ये रस्म उनके परिवार के सामने गुपचुप तरीके से हुई थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Chipku Media (@chipkumedia)

विक्रांत और शीतल साल 2015 से एक-दूसरे को जानते हैं और उनकी मुलाकात वेब सीरीज़ 'ब्रोकन बट ब्युटीफुल' की के दौरान हुई।  कपल ने एक-दूसरे को छह साल तक डेट किया था, जिसके बाद नवंबर 2019 में सगाई की थी।दोनों ने सगाई के अगले साल 2020 को ही शादी करने के मूड में थे लेकिन कोरोना ने सबकुछ बिगाड़ दिया और उनकी प्लानिंग धरी रह गई। 

 

 

Content Writer

Smita Sharma