घर गूंजी किलकारी: पापा बने विक्रांत मैसी, पत्नी शीतल ठाकुर ने दिया बेटे को जन्म

2/8/2024 9:34:24 AM

मुंबई: '12वीं फेल' एक्टर विक्रांत मैसी पापा बन गए हैं। जी हां, आपने ठीक सुना। विक्रांत मैसी के घर प्यारे से बच्चे की किलकारी गूंजी हैं। 7 फरवरी को विक्रांत मैसी की पत्नी ने शीतल ठाकुर ने बेटे को जन्म दिया।

 

इसकी जानकारी खुद कपल ने इंस्टा पर पोस्ट शेयर कर दी। इसमें एक प्यारा सा नोट है जिसमें लिखा हुआ है- 'क्योंकि अब हमारे पास भी एक है। हम अपने बेटे के आगमन की घोषणा करते हुए खुशी और प्यार से फूल रहे हैं। शीतल और विक्रांत की ओर से प्यार।

 

विक्रांत को इस पोस्ट पर देखते ही देखते बधाइयां मिलने लगी है। इस पोस्ट पर जहां आम फैन्स ने बधाइयां का तांता लगा दिया है वहां फिल्मी इंडस्ट्री से जुड़े तमाम लोग उन्हें पापा बनने की बधाई दे रहे हैं। 


विक्रांत मैसी ने 24 सितंबर, 2023 को एक प्यारी सी तस्वीर के साथ पत्नी शीतल ठाकुर की प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी।

 

शीतल और विक्रांत साल 2015 से ही एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। साल 2019 में दोनों की सगाई हो गई। 14 फरवरी 2022 को उन्होंने एक्ट्रेस शीतल ठाकुर के साथ रजिस्टर्ड मैरिज की। 18 फरवरी को ट्रडिशनल तरीके से इस कपल ने शादी रचाई। 
 

 


 

 

Content Writer

Smita Sharma