बाॅलीवुड में पैर पसार रहा कोरोना,अब ''दंगल गर्ल'' फातिमा सना शेख और विक्रांत मैसी हुए कोविड पाॅजिटिव

3/30/2021 8:56:35 AM

मुंबई: बी-टाउन में कोरोना वायरस के केस आए दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में सितारें कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। अब 'दंगल गर्ल' फातिमा सना शेख और एक्टर विक्रांत मैसी कोविड 19 की चपेट में आ गए हैं।

फातिमा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से स्टोरी शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी। फातिमा सना शेख ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा-'मेरी कोविड-19 टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

फिलहाल, सभी सावधानियों और प्रोटोकॉल का पालन कर रही हूं और घर पर क्वारंटीन हूं। आपकी चिंताओं और प्रार्थनाओं के लिए शुक्रिया। सुरक्षित रहें, दोस्तों।' 

फातिमा के काम की बात करें तो वह एक्टर  अनिल कपूर के साथ किसी फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।फातिमा आखिरी बार फिल्म 'लूडो' में नजर आई थीं। फिल्म में उनके अपोजिट में राजकुमार राव थे।

विक्रांत मैसी

विक्रांत ने कोरोना पाॅजिटिव होने जानकारी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट शेयर कर दी। विक्रांत ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा-'शूटिंग के दौरान सावधानी बरतने के बावजूद मैं कोरोना पॉजिटिव हो गया हूं और सेल्फ क्वारंटीन हूं।

सभी से अपील करता हूं जो कि पिछले दिनों मेरे संपर्क में आए हों, जल्द से जलद अपना टेस्ट करवा लें। मैं जरूरी दवाएं ले रहा हूं और फिलहाल आराम कर रहा हूं। पहले से तबियत ठीक है। सभी से अपील है कि सभी जरूरी चीजें करें और घर से बाहर तभी निकलें जब बहुत ज्यादा जरूरी हो।'

विक्रांत के काम की बात करें तो वह  फिल्म 'हसीन दिलरुबा' में नजरआएंगे। इसमें उनके अपोजिट तापसी पन्नू हैं। इसके अलावा उन्होंने हाल ही में विजय सेतुपति स्टारर फिल्म 'मुंबईकर' की शूटिंग पूरी की है।
 

Content Writer

Smita Sharma