सामने आईं विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें, पति और परिवार के साथ मस्ती करते हुए बेहद खुश नजर आई एक्ट्रेस

2/22/2022 1:10:22 PM

मुंबई. एक्टर विक्रांत मैसी गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर के साथ 18 फरवरी को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कपल की शादी की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। अब विक्रांत और शीतल की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें सामने आई हैं, जो खूब पसंद की जा रही हैं।


तस्वीरों में शीतल रेड ड्रेस में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने नेकलेस पहना हुआ है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। मांग टीका एक्ट्रेस की खूबसूरती में और भी चार चांद लगा रहा है।

वहीं विक्रांत रेड टी-शर्ट और क्रीम पैंट में दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ एक्टर ने ब्लैक लॉन्ग कोट कैरी किया है। दोनों एक-साथ काफी लग रहे हैं। शीतल हाथों पर मेहंदी लगवाती हुई नजर आ रही है। एक्ट्रेस परिवार और दोस्तों के साथ मस्ती करती हुई दिखाई दे रही है। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।


बता दें हाल ही में विक्रांत और शीतल हिमाचल से मुंबई लौटे हैं। दोनों को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं हैं, जिसमें कपल एक-दूसरे का हाथ कर चलता हुआ नजर आया। 

जानकारी के लिए बता दें विक्रांत और शीतल 2015 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने साल 2019 में सगाई की थी और 2020 में शादी करने वाले थे लेकिन कोरोना की वजह से पोस्टपोन हो गई। आखिर 2022 में दोनों हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए। 

Content Writer

Parminder Kaur