मंगेतर संग अपने सपनों के महल में विक्रांत मैसी ने किया गृह प्रवेश, दुपट्टे से सिर ढक यूं पूजा करती दिखीं शीतल

1/28/2021 3:59:37 PM

मुंबई: वेब सीरीज 'मिर्जापुर' से फेमस हुए एक्टर विक्रांत मैसी ने कुछ महीनों पहले ही मुंबई में अपना सपनों का घर खरीदा है। हाल ही में विक्रांत ने इंस्टाग्राम पर गृह-प्रवेश की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में विक्रांत अपनी मंगेतर शीतल ठाकुर संग नजर आ रहे हैं।

विक्रांत मैसी के साथ घर की इस पूजा में एक तरफ उनकी मां आमना मैसी बैठी थीं और दूसरी तरफ उनकी मंगेतर शीतल। विक्रांत ने इसे पोस्ट करते हुए बताया है, 'मेरी ह्यूमन मोदक और बेटर हाफ के साथ।'

इसी पोस्ट में उन्होंने एक नोट भी लिखा जिसमें कहा है- अभी मेरी शादी नहीं हुई है, अपनी शुभकामनाएं संभाल कर रखें। लुक की बात करें तो विक्रांत इस दौरान व्हाइट कुर्ते पजामे में दिख रहे हैं।

वहीं शीतल येलो सूट में खूबसूरत नजर आ रही हैं। मिनिमल मेकअप, रेड लिपस्टिक और ओपन हेयर्स उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। शीतल दुपट्टे से सिर ढक सभी रस्में करती नजर आ रही हैं।

एक तस्वीर में विक्रांत हाथ में थाली थामें दिख रहे हैं। थाली में गणपति की मूर्ति रखे हैं। वहीं शीतल हाथों में नारियल थामें उनके पास खड़ी हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा नई शुरुआत वन एंड ओनली शीतल ठाकुर।


बता दें कि विक्रांत जल्द ही मंगेतर शीतल ठाकुर संग शादी रचने वाले हैं। दोनों ने हाल ही में सगाई की है। शादी से पहले उन्होंने अपने लिए घर खरीद लिया है।


काम की बात करें तो विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज 'ब्रोकन बट ब्यूटिफुल' एक साथ नजर आए थे।

Smita Sharma