विक्रांत सिंह ने मोनालिसा को किया प्रपोज, Big boss में हुई हल्दी रस्म (देखें तस्वीरें)

1/17/2017 4:02:44 PM

मुंबई: 'बिग बॉस 10' की सेलेब्रिटी कंटेस्टेंट और भोजपुरी एक्ट्रैस मोनालिसा शादी करने जा रही हैं। खास बात यह है कि उनकी यह शादी 'बिग बॉस' के घर में ही होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार को आने वाले एपिसोड में विक्रांत सिंह घुटनों के बल बैठकर मोनालिसा को शादी के लिए प्रपोज करेंगे और इस पर एक्साइटेड मोना हां कहेंगी। इसके बाद हाउसमेट्स को भी ये खबर बताई जाएगी। मोनालिसा-विक्रांत की शादी से पहले उनकी हल्दी रस्म होगी। इसके बाद फैमिली और फ्रेंड्स की मौजूदगी में बिग-बॉस के घर में ही दोनों शादी करेंगे।

मोनालिसा-विक्रांत की शादी होगी  बिग बॉस के घर में 

मोनालिसा की मां के मुताबिक, शादी में विक्रांत की बहन के अलावा उनके क्लोज फ्रेंड्स में से एक निरहुआ और उनकी गर्लफ्रेंड आम्रपाली भी मौजूद रहेंगी। लोपामुद्रा राउत, रोहन मेहरा और मनु पंजाबी लड़की वाले, जबकि बानी जे और मनवीर गुर्जर लड़के वालों की तरफ से होंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News