दिग्गज एक्टर विक्रम गोखले का निधन, बिपाशा ने शेयर की बेटी की पहली तस्वीर..पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

11/27/2022 7:19:48 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. मनोरंजन जगत से आज एक दुखद खबर सामने आई है। टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर विक्रम गोखले का निधन हो गया। वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे और आज इस दुनिया को अलविदा कह गए। वहीं न्यूली पेरेंट्स बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने अपनी लाडली बेटी के जन्म के बाद उसकी एक प्यारी सी तस्वीर शेयर कर दी है। एक तरफ  टीवी एक्ट्रेस रूपाली भोसले का हाल ही में एक सर्जरी से गुजरी हैं। वह इस समय एक हॉस्पिटल में एडमिट हैं। इस बात की जानकारी रूपाली भोसले ने खुद दी है। मनोरंजन जगत में आज ऐसी कई खबरों पर लोगों की नजर रही। आप भी डाले एक नजर...

Happy Family: बिपाशा ने शेयर की बेटी की पहली तस्वीर

 

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के लिए ये साल ढेर सारी खुशियां लेकर आया। कपल के घर इस साल पहले बच्चे की किलकारी गूंजी। बिपाशा बसु ने 11 नवंबर, 2022 को प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। कपल ने अपनी इस नन्हीं परी का नाम देवी बसु सिंह ग्रोवर रखा। घर में नन्हीं देवी के आने से कपल बेहद खुश हैं। अब उनकी पूरी दुनिया ही अपनी प्यारी बच्ची के इर्द गिर्द घूम रही है। वैसे तो बेटी के जन्म के बाद बिपाशा ने उसकी प्यारी सी झलक शेयर की थी। लेकिन फैंस उनकी बेटी की पूरी तस्वीर देखने के लिए बेकरार थे। वहीं अब फैंस का ये इंतजार खत्म हो गया है। बिपाशा ने अपनी नन्हीं देवी की प्यारी सी तस्वीर शेयर की।

 

What's Cooking! अफेयर्स की खबरों के बीच शोभिता संग हाॅलीडे पर पहुंचे नागा चैतन्य, वायरल हुई तस्वीर 

 

साउथ एक्टर नागा चैतन्य ने साल 2021 में पत्नी और एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु से अपनी राहें अलग की थी। कपल ने अक्टूबर 2021 में ऑफिशियल तौर से अलग होने की घोषणा की थी। सामंथा रूथ प्रभु से तलाक के बाद एक्टर नागा चैतन्य अब मोस्ट हैंडसम बैचलर की कैटेगरी में वापस आ गए हैं। खैर अब दोनों अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रहे हैं। बीते दिनों ही नागा चैतन्य का नाम एक्ट्रेस शोभिता धूलीपाला के साथ जुड़ने लगा था. कयास लगाए जा रहे थे कि नागा सामंथा से तलाक लेने के बाद शोभिता से अपने प्यार का इजहार कर चुके हैं लेकिन जब मीडिया ने नागा चैतन्य से उनके रिलेशनशिप पर जवाब मांगा तो उस दौरान नागा चैतन्य ने इस बात को यह कह कर खत्म कर दिया था कि-मैं आपके सवाल पर बस मुस्कुराने वाला हूं। वहीं अब इस रयूमर्ड कपल की एक तस्वीर सामने आई है। ये तस्वीर उनके विदेश हाॅलीडे की लग रही है। वायरल हो रही इस तस्वीर में दोनों ट्विनिंग किए नजर आ रहे हैं।

 

दुखदः जिंदगी की जंग हारे दिग्गज एक्टर विक्रम गोखले


मनोरंजन जगत से हाल ही एक दुखद खबर सामने आई है। टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर विक्रम गोखले का निधन हो गया है। पिछले 15 दिनों से पुणे के एक बड़े हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। हालांकि, जिंदगी और मौत की जंग लड़ते-लड़ते वह हार गए और 26 नवंबर को वह इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं।

 

TV एक्ट्रेस रूपाली भोसले की हुई सर्जरी, हाथों में ड्रिप पर चेहरे पर मुस्कान लिए हाॅस्पिटल से शेयर की तस्वीर 

 

कब छोटा सा जख्म नासूर बना जाए कुछ पता नहीं होता ऐसे मेंसमय रहते हर रोग का इलाज करा लेना चाहिए। भले ही हमें ऐसी लाइन्स फिजूल लग सकती है लेकिन टीवी एक्ट्रेस रूपाली भोसले का हाल जानने के बाद शायद आपको इसका सही मतलब समझ जाएं। दरअसल, रूपाली ने भी अपने एक रोग को छोटा सा समझा और समय रहते उसका इलाज नहीं करवाया। आलम ये हुआ कि अब उन्हें एक सर्जरी से गुजरना पड़ा। जी, हां ये सच है। इस बात की जानकारी खुद रूपाली भोसले ने दी। एक्ट्रेस इस समय हॉस्पिटल में एडमिट हैं। 

 

'इससे ज़्यादा शर्मनाक क्या' सेना पर ऋचा चड्ढा के कमेंट पर भड़के अनुपम खेर-रवीना टंडन 

 

 बाॅलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा को गलवान वैली को लेकर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल के ट्वीट पर जवाब देना  भारी पड़ गया है। ऋचा चड्ढा के इस ट्वीट को लोग सेना का अपमान बता रहे हैं। हालांकि ऋचा ने अपने उस ट्वीट के लिए माफी मांग ली है लेकिन यह मामला इतनी आसानी से खत्म होता नहीं नजर आ रहा है। आम जनता से लेकर बाॅलीवुड स्टार्स ऋचा के उस ट्वीट के खिलाफ खड़े हो गए हैं। अक्षय कुमार के बाद अब अनुपम खेर औऱ रवीना टंडन ने ऋचा के उस ट्वीट पर नाराजगी जताई। 

 

अर्चना गौतम के लिए सलमान ने लगाई प्रियंका चौधरी की क्लास

 

'बिग बाॅस 16' के घर में इस हफ्ते कई बड़ी लड़ाईयां देखने को मिलीं। इनमें सबसे बड़ी लड़ाई साजिद खान और अर्चना गौतम की थी। आलम ये था कि साजिद अर्चना की हरकतों से इतना परेशान हुए कि उन्हें मारने के लिए भी दौड़े। इस लड़ाई में कौन गलत था कौन सही, हम इसकी बात नहीं करने जा रहे हैं, लेकिन उनकी बात जरूर करेंगे जिन्होंने यहां अपना-अपना रंग दिखाया। इस शुक्रवार के वार में सलमान खान इसी लड़ाई पर बात की । इसके साथ ही सलमान ने प्रियंका चाहर चौधरी की क्लास लगाई। सलमान ने सबसे पहले  घर वालों की क्लास लगाते हुए कहा, 'एक तरफ वो हैं जो साजिद के साथ खड़े हैं और एक साइड में वो हैं जो अर्चना के साथ खड़े होते हैं लेकिन उन्हीं की गलतियों को सामने लाते हैं।' 

 


रेप केस में 13 साल तक जेल की हवा खाएंगे 32 साल के पॉप सिंगर क्रिस वू

 

 कैनेडियन पॉप स्टार, रैपर, एक्टर और सिंगर क्रिस वू को लेकर हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आई। खबर है कि सिंगर क्रिस वू को बीजिंग की एक कोर्ट ने 13 साल की जेल की सजा सुनाई है। क्रिस वू को कोर्ट ने तीन महिलाओं के रेप और ग्रुप सेक्शुअल एक्टिविटी के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठा करने का दोष में सजा सुनाई है।

 

गलवान ट्वीट को लेकर ट्रोल हो रही ऋचा चड्ढा को मिला प्रकाश राज समर्थन 

एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा इन दिनों अपने एक ट्वीट के चलते सुर्खियों में हैं। अपने इस ट्वीट में उन्होंने गलवान घाटी संघर्ष को लेकर भारतीय सेना का मजाक उड़ाया है। हालांकि, बाद में उसे डिलीट कर दिया लेकिन इसके बावजूद भी अब हंगामा बढ़ता जा रहा है। एक्टर अक्षय कुमार, अनुपम खेर से लेकर रवीना टंडन तक उनके ट्वीट पर नाराजगी जता चुके हैं। इसी बीच अब बॉलीवुड के मशहूर एक्टर प्रकाश राज ने ऋचा चड्ढा का समर्थन किया है।

 

26/11 बरसीः मुंबई हमले में जान गंवाने वाले वीर जवानों को बॉलीवुड सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि


26/11...14 वर्ष पहले आज ही के दिन मुंबई ताज होटल में आतंकवादी हमले से पूरा देश दहल उठा था। आज भी जब उस मंजर की झलक सामने आती है तो दिल दहल उठता है। मुंबई हमले की आज 14वीं बरसी पर बॉलीवुड स्टार्स ने शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी है।  

 

 

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने MP पुलिस को ऋचा के खिलाफ कानूनी राय लेने का दिया आदेश 
 

गलवान को लेकर एक तंज भरा ट्वीट करने के बाद एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। बॉलीवुड स्टार्स के बाद मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने भी सेना के खिलाफ ऋचा के इस ट्वीट पर आपत्ति जताई है। इतना ही नहीं इसे लेकर उन्होंने ऋचा के खिलाफ पुलिस को कानूनी राय लेने को कहा है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News