एक्टर विक्रम गोखले की निधन की खबर को परिवार ने बताया गलत..देबीना ने शेयर की न्यूबाॅर्न बेबी की तस्वीर,पढ़े मनोरंजन जगत से जुड़ी खबरें

11/25/2022 7:17:24 AM

मुंबई: साउथ सुपरस्टार कमल हासन को लेकर आज बड़ी खबर आई। खबर है कि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है। 23 नवंबर को चेन्नई के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा बुधवार को दिग्गज एक्टर विक्रम गोखले के निधन की खबर उड़ी थी। वहीं इस खबर के निधन के कुछ देर बाद ही एक्टर की फैमिली  की तरफ से एक बयान सामने आया। इस बयान में कहा कि विक्रम गोखले अभी जिंदा है। इसके अलावा टीवी एक्ट्रेस देबीना बनर्जी ने हाल ही में अपनी दूसरी बेटी की तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में वह अपनी न्यूबाॅर्न बेबी को प्यार से निहारती दिखी। आइए डालते हैं मनोरंजन जगत से जुड़ी खबरों पर एक नजर....

विक्रम गोखले की मौत की खबरों पर बेटी बोलीं-'उनका निधन नहीं हुआ,सलामती के लिए दुआएं करें'

23 नवंबर की शाम बॉलीवुड और टीवी के दिग्गज एक्टर विक्रम गोखले की निधन की खबर सामने आई। इस खबर ने हर किसी का दिल तोड़ दिया था। इसके बाद, सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाने लगीं। जैसे ही विक्रम गोखले के निधन की खबर सामने आई उनकी फैमिली की तरफ से एक बयान सामने आया। इस बयान में कहा कि विक्रम गोखले अभी जिंदा है। उनकी बेटी नेहा गोखले ने कहा- 'वह अभी भी गंभीर है और लाइफ सपोर्ट पर है और अभी तक निधन नहीं हुआ है। उसके लिए प्रार्थना करते रहें।'

 

'उसे वोट मत करो,बिग बॉस से निकालो' सुंबुल के पिता की फैंस के गुजारिश

टीवी की इमली यानि एक्ट्रेस सुम्बुल तौकीर की इस साल विवादित रियालिटी शो बिग बाॅस 16 में एंट्री हुईं। धांसू एंट्री के बाद पहले हफ्ते भर सुम्बुल छाई रहीं लेकिन फिर मानो वो घर से गायब ही हो गईं। शो में सुम्बुल तौकीर, शालीन भनोट और टीना दत्ता के बीच चल रहा लव एंगल सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। पिछले हफ्ते शालिन के प्रति उनका जुनूनी व्यवहार चर्चा में रहा। सभी को लगा कि सुम्बुल शालिन से आकर्षित हैं।  'वीकेंड का वार' पर सलमान खान ने जमकर सुम्बुल तौकीर और शालीन भनोट की क्लास ली। अब सुंबुल के पिता इन सबसे काफी परेशान हो गए हैं और उन्होंने लाडली को घर से बेघर करने की अपील इमली के फैंस से कर डाली है। 
'तुम मेरा आखिरी बच्चा होगी' देबीना ने शेयर की बेटी की पहली तस्वीर

काफी इंतजार और संघर्षों के बाद टीवी एक्ट्रेस देबीना बनर्जी के घर खुशियों ने दस्तक दी। कभी 1 बच्चे की मां बनने के लिए तड़पने वाली देबीना के घर 1 साल ही में दो नन्हीं शहजादियों की किलकारी गूंजी। जहां देबीना ने साल की शुरुआत में एक प्यारी सी बेटी लियाना को जन्म दिया। वहीं बेटी लियाना के जन्म के लगभग 7 महीने बाद देबीना के घर एक और लक्ष्मी आई। देबीना ने 11 नवंबर को एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। देबीना की ये बेटी समय से पहले ही दुनिया में आ गई।  ऐसे में वो अपना और बच्चों का ख्याल रख रही हैं। वहीं अब बेटी के जन्म के लगभग 14 दिन बाद उन्होंने अपनी लाडली की पहली तस्वीर शेयर की है। 


कमल हासन तबीयत खराब:देर रात बैचेनी की शिकायत के बाद हाॅस्पिटल में भर्ती

साउथ सुपरस्टार कमल हासन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है। कमल हासन को तेज बुखार आया था, जिसके बाद उन्हें 23 नवंबर को चेन्नई के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि जांच के बाद डॉक्टर्स ने उन्हें अगले कुछ दिनों तक पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है।

'वो मुझे जान से मारकर टुकड़े-टुकड़े करके फेंक देगा' श्रद्धा वॉल्कर की चिट्ठी पढ़ टूटा कंगना का दिल

दिल्ली के बहुचर्चित श्रद्धा वॉल्कर मर्डर केस  में हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। श्रद्धा की कथित तौर पर उसके लिव-इन पार्टनर आफताब पूनावाला ने मई के महीने में हत्या कर दी थी। गला दबाने के बाद आफताब ने श्रद्धा के 35 टुकड़े कर दिए। प्यार के बदले में उसे इतना दर्द मिला कि वह अब सभी का दिल दुखा रहा है। हाल ही में श्रद्धा की 2020 की एक चिट्ठी सामने आई है, जिसके अनुसार उसने कहा था कि आफताब पूनावाला उसे मारकर टुकड़े कर देगा। श्रद्धा की इस चिट्ठी को बाॅलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का भी दिल टूट गया।


गलवान का जिक्र कर ऋचा चड्ढा ने उड़ाया भारतीय सेना का मजाक!

बाॅलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा इंडस्ट्री की उन स्टार्स में से हैं जो अक्सर किसी न किसी मुद्दे पर आवाज उठाते हैं।  इसके लिए कभी उनको तारीफ मिलती है तो कभी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है।हाल ही में ऋचा चढ्ढा ने सेना को लेकर एक ट्वीट किया। हालांकि इस बार वह अपने इस ट्वीट के चलते लोगों के निशाने पर आ गई हैं। लोग ऋचा पर सेना के अपमान का आरोप लग रहे हैं। लोगों के रिएक्शन के बाद ऋचा चड्ढा ने ट्वीट डिलीट कर दिया लेकिन कई इसके स्क्रीनशॉट शेयर कर रहे हैं।

 

प्रेग्नेंट हैं 'बालिका वधू' की 'गहना बींदणी

'बालिका वधू' की 'गहना बींदणी' यानि एक्ट्रेस नेहा मर्दा के घर किलकारियां गूंजने वाली हैं। नेहा मर्दा शादी के 10 साल बाद मां बनने वाली हैं। इस खुशखबरी को नेहा ने हाल ही में फैंस के साथ शेयर किया। एक्ट्रेस ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए पति संग  एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की।


What's Cooking: शहनाज गिल संग काम करेंगे रैपर एमसी स्क्वायर! 

शोबिज की दुनिया में हर दिन एक धमाकेदार दिन होता है। इस मनोरंजन जगत में हर कोई अपनी किस्तम आजमाने आता है। इस लिस्ट में फरीदाबाद के अभिषेक बैसला उर्फ रैपर एमसी स्क्वायर का नाम भी शामिल है। एम टीवी के शो हसल 2.0 से काफी पॉपुलर हुए। उन्होंने अपने रैप सॉन्ग्स से पूरे देश में तहलका मचा दिया था और 8 नवंबर को वो शो के विनर भी बने। तब से वह अपनी रैपिंग के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं। अब अटकलें सामने आई हैं कि एमसी स्क्वायर जल्द ही लोकप्रिय स्टार शहनाज गिल के साथ नजर आएंगे। दरअसल, एमसी स्क्वायर ने शहनाज गिल के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के सामने आते ही लोग कयास लगाने लगे हैं कि दोनों किसी प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिला रहे हैं। 

 

सक्सेस पाने के लिए शैतान की पूजा करती हैं प्रियंका चोपड़ा !

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बाॅलीवुड से लेकर हाॅलीवुड तक में अपनी एक्टिंग  का डंका बजाया। प्रियंका आज जिस मुकाम पर है उसका सपना हर कोई देखता है हालांकि इसे  हासिल करने में उन्हें कड़ा संघर्ष और समय भी लगा है लेकिन कुछ लोगों को लगता है कि सक्सेस पाने के लिए एक्ट्रेस ने शैतान की पूजा की। अपने बारे में बोली जा रही इन बातों पर हाल ही में प्रियंका ने रिएक्टर किया। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका से पूछा गया किक्या सक्सेस पाने के लिए आपने शैतान की पूजा की? इस पर देसी गर्ल ने हंसते हुए कहा-ये बहुत डरावना है। शिव जी मुझसे नाराज हो जाएंगे।' 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News